Breaking News Crime News 

देश के खिलाफ बयानबाजी के बाद शरजील की खोजबीन हुई जारी

देश के खिलाफ बयानबाजी के बाद जेएनयू के छात्र शरजील इमाम पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो गया है।शरजील इमाम के द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भाषण के दौरान  असम को भारत से अलग करने की बात कही थी। जिसके बाद वह वीडियो वायरल हो गया।

आपको बता दें  कि दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन के सूत्रधार शरजील को ही माना जा रहा  है। देश के खिलाफ बयानबाजी के बाद शरजील इमाम के बिहार स्थित पैतृक आवास पर की छापेमारी कर उसके चचेरे भाई समेत तीन लोग को लिया हिरासत में ले लिया गया है। केन्द्रीय एजेंसियों ने जहानाबाद पुलिस के साथ बीते देर रात शरजील के घर पर छापेमारी की है। हालांकि इस कार्रवाई  शरजील का कोई पता नहीं मिल पाया है लेकिन पुलिस उनके दो रिश्तेदरों और एक कार चालक को हिरासत में लिया है। इस बाबत जहानाबाद एसपी मनीष ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों ने सहयोग मांगा था और उसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस ने सहयोग किया है।

शरजील इमाम जदयू नेता अकबर इमाम का बेटा है और जहानाबाद के काको का रहने वाला है।हालांकि अभी परिवार पटना रहता रहा है। IIT मुंबई से कंप्यूटर साईंस में ग्रेजुएट है। फिलहाल JNU में सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडी में रिसर्च कर रहा है। इसके फादर अकबर इमाम एक बार जदयू से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि आरजेडी के सच्चिदानंद यादव से हार गये थे। वहीं उत्तर प्रदेश की पुलिस की दो टीमें भी शरजील इमाम के लिए लगाई गई हैं। यह जानकारी अलीगढ़ के एसएसपी ने दी है। दिल्ली पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है।

जरूर पढ़ें – दिल्ली विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति का मंथन

बिहार के एसपी मनीष ने बताया कि शरजील इमाम केस की जांच चल रही है। जांच एजेंसियों को बिहार पुलिस की तरफ से मांगी गई सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है।

 

Related posts

Leave a Comment