आम नागरिक की तरह इमरान खान वापस आए पाकिस्तान
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बहुत ही गंभीर परिस्थितियों से गुजर रही है परंतु पाकिस्तान की सरकार इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार ही नहीं है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में हिस्सा लेने गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने वहां पर दिए गए भाषण के दौरान केवल कश्मीर और भारत पर बात की। परंतु अपने देश की आर्थिक स्थिति पर उन्होंने कोई बात नहीं की। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान की आर्थिक हालात पर चिंता व्यक्त की गई। परंतु पाकिस्तान ने उस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पूरा कर वापस आ रहे इमरान खान के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग अमेरिका में करवाई गई। जिसके बाद उनके विमान की तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया गया। परंतु वह नहीं दूर हो सकी। जिसके बाद एक आम नागरिक की तरह कमर्शियल प्लेन से इमरान खान को वापस पाकिस्तान आना पड़ा।
सऊदी अरब की प्लेन के धोखा देने के बाद एक आम नागरिक की तरह वापस आना पड़ा

अपने अमेरिका के दौरे पर जाने से पहले इमरान खान सऊदी अरब की यात्रा पर थे। वहीं से सऊदी अरब के प्रिंस के विमान से वह अमेरिका गए थे परंतु वापस आते समय सऊदी अरब द्वारा दिया गया विमान जिस पर इमरान खान यात्रा कर रहे थे, तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका में ही छोड़ देना पड़ा। जिसके बाद इमरान खान को एक आम नागरिक की तरह कमर्शियल फ्लाइट की टिकट खरीद कर अपने सभी अधिकारियों सहित वापस आना पड़ा। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पहले जेद्दा पहुंचेंगे। वहां आराम करने के बाद वह रविवार की शाम तक पाकिस्तान पहुंचेंगे।
संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान के भाषण पर हुई थू थू
सिंह राशि की आमसभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लगभग 50 मिनट तक भाषण दिया। जिसमें उन्होंने केवल और केवल कश्मीर और भारत पर ही बात की। उन्होंने किसी भी वैश्विक मुद्दे की तरफ ध्यान नहीं दिया। जबकि भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों और पर्यावरण की तरफ ध्यान देकर दुनिया का दिल जीत लिया।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



