नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म होने के साथ ही आज 30 मई को 17वीं लोकसभा का पूर्ण स्वरूप भी तैयार हो जाएगा। क्योंकि आज देश के अगले प्रधानमंत्री के साथ-साथ एक नई मंत्रिमंडल का भी गठन होगा जिसकी प्रक्रिया राष्ट्रपति भवन पर लगातार जारी है। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद आज नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।
क्या था नजा़रा –
आज 30 मई को यह पहले से ही तय हो चुका था कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में लोगों के बीच जो हर्ष उल्लास देखने को मिलेगा वह शायद कहीं और ना देखने को मिले और यही वजह रही कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी केवल आधे घंटे पहले ही पहुंचे। और नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मंच पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा शपथ दिलाई गई और नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म होने के साथ ही या सुगबुगाहट बड़ी जोर पकड़ने लगी थी कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद कौन सी पार्टी सबसे ज्यादा बहुमत लाएगी हालांकि कहा यह भी जा रहा था कि विपक्षी पार्टियों और कांग्रेस का दबदबा इस बार ज्यादा रहेगा लेकिन ऐसी तमाम बातें जो बीजेपी के खिलाफ हो रही थी उन सभी का निर्णय 23 मई की दोपहर में ही साफ हो चुका था कि जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार युवा केंद्र में मोदी सरकार ही देखना चाहती है।
यही वजह रही कि सभी विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी और एनडीए के सामने अपने घुटने टेक दिए। और नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इस दौरान लोगों ने दोबारा पीएम बन रहे मोदी के लिए खूब नारे लगाए दूसरी खास बात यह है कि इस दौरान बीजेपी से चुने गए सभी सांसदों के द्वारा भी मोदी मोदी के नारे सुनाए गए।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in


