अमित शाह शपथFeatured Article News politics Trending 

अमित शाह ने ली शपथ, दिखा ये अद्भुत नजा़रा

१७वीं लोकसभा के गठन के लिए आज अंतिम चरण भी पूरा हो गया और इसी के साथ लोकसभा चुनाव 2019 की पूर्ण बहुमत सरकार ने अपने मंत्रिमंडल की घोषणा करते हुए संसदीय दल का नेता भी चुन लिया है। देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो वही अमित शाह को भी इस बार बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। और आज अमित शाह ने शपथ ली है।

कौन सा पद मिला है अमित शाह को –

 

आज दिल्ली में मोदी की मंत्रिमंडल भी शपथ ले रही है और इसी बीच खबर आ रही है कि अमित शाह ने भी शपथ ली है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए अमित शाह को इस बार बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव 2019 खत्म होते ही या बात जोर पकड़ने लगी थी कि इस बार मोदी के मंत्रिमंडल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी शामिल किया जाएगा हालांकि इस बारे में यह भी कहा जाने लगा कि आखिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी को कौन बेहतरीन तरीके से संभाल सकता है लेकिन शाह अपने दोनों हाथ से पार्टी को बेहतरीन रास्ते पर ले जाने की पुरजोर कोशिश में लगे रहेंगे।
अमित शाह से एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या वह इस बार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होकर किसी बड़ी भूमिका का निर्वहन करेंगे तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया था लेकिन उन्होंने यह मंशा जाहिर की थी कि अगर पार्टी के द्वारा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है तो वह उसे भी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे और इसी के मद्देनजर आज अमित शाह ने शपथ ली है। अमित शाह को केंद्रीय मंत्री  कजरा मिला है और अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में आज शपथ ली है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी रैलियों की अगर बात की जाए तो अमित शाह के द्वारा लगभग डेढ़ सौ से भी ज्यादा रैलियों को संबोधित किया गया था और यही वजह थी कि पश्चिम बंगाल से लेकर कर्नाटक और केरल के राज्यों में भी बीजेपी ने इस बार अपनी जो खनक बनाई है वह शायद आने वाले समय में और भी मजबूती से सामने दिखेगी। बंगाल में जब अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए एक रोड शो किया था तो उनकी रैली में कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा हिंसा फैलाने की कोशिश की गई थी। फिलहाल अमित शाह ने आज शपथ ली है।

Related posts

Leave a Comment