कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर और एक जवान शहीद
कश्मीर में धरा 370 हटने के बाद, आतंकी क्षेत्र की हालात का फायदा उठाने और अशांति फैलाने की कोशिश में लगे हैं. जम्मू- कश्मीर में 28 सितम्बर को तीन अलग-अलग जगहों पर सेना और आतंकी गुटों के बीच मुठभेड़ की ख़बरें सामने आयीं हैं. इन मुठभेड़ों के दौरान आतंकियों ने लोगों के घरों में घुस कर लोगों को बंधक बनाने की साजिश की. पर सेना के जवानों ने उनके इरादों को कुचलते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया. ये तीनो मुठभेड़ गान्दरबल और रामबन जिलों में हुईं. शनिवार को सुबह से ही आतंकी गतिविधियाँ शुरू हो गयीं थीं. पहले आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और फिर सेना के क्यूआरटी पर गोलाबारी कर हमला किया.
इस दौरान चश्मदीदों ने जानकारी दी कि, पहले आतंकी आम वेश-भूषा में हाथ में हथियार लेकर घर के अंदर घुसे, उसके बाद घर के लोगों को बंधक बना लिया. उसके बाद जब सेना ने वहां पहुचकर आतंकियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन आतंकियों ने सेना को सरेंडर नहीं किया, जिसके बाद सेना ने तीनो आतंकियों को मार गिराया और परिवार के लोगों को सुरक्षित बचा लिया. इस दरमियां बटोत में आतंकी मुठभेड़ के दौरान 2 पुलिसकर्मी घायल हो गये और एक जवान ने अपनी जान गवां दी.
यह भी पढ़ें- रामबन आतंकवादी मुठभेड़ : सेना के पराक्रम से एक फिर पाक नई नापाक चाल फैल !
एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, गान्दरबल में मुठभेड़ में आतंकी मारे गये, और साथ ही हथियारों का एक बड़ा भण्डार बरामद हुआ. इसके अलावा ये भी पता चला इस इलाके में आतंकियों और सेना की मुठभेड़ क़रीब तीन घंटों तक चली. और इसमें सेना के जवानों के साथ एसओजी टीम ने हिस्सा लिया.
जम्मू पुलिस के आईजी मुकेश सिंह के मुताबिक जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले के बटोत में तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. आंतकियों के चंगुल में फंसे एक बंधक को भी सुरक्षित बचा लिया गया है. फिलहाल इलाके में ऑपरेशन खत्म हो चुका है.


