इतने राज्यों में कांग्रेस को मिली जीरो सीट
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है लेकिन यह विपक्षी को एक ऐसा जख्म देकर खत्म हो रहा है जिसे शायद विपक्षी कभी भी भूल नहीं पाएंगे हम. जी हां भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में पूरे देश के नेताओं ने महागठबंधन का ऐलान किया था लेकिन देखते ही देखते जब मोदी लहर पूरे भारत में हावी हुई तो इन गठबंधन का कहीं नामोनिशान तक नहीं दिखाई दिया यही वजह रही कि लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम जब कल घोषित हुआ तो विपक्षी के पसीने छूट गए वही मोदी का मुखर विरोध करने वाले राहुल गांधी ने भी अपनी पार्टी को इतनी बुरी तरीके से हारता हुआ देख परिणाम घोषित होने से पहले ही हार स्वीकार कर ली थी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इतने राज्यों में कांग्रेस को जीरो सीट मिली है।
18 राज्यों में नहीं मिली एक भी सीट –

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और एग्जिट पोल के नतीजों पर बात करें तो एग्जिट पोल ने जिस आंकड़े को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाया था उस पर पहले चाहे कितना भी विवाद हुआ हो और चाहे कितने भी नेताओं ने विभिन्न प्रकार की टिप्पणी की हो लेकिन अंत में वही एग्जिट पोल सही साबित होता हुआ नजर आया लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस को 18 राज्यों में जीरो सीट मिली है।
जिन 18 राज्यों में कांग्रेस को सीट ही नहीं मिली है, उन 18 राज्यों के नाम – आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, चंडीगढ़, दागर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, त्रिपुरा, लक्षद्वीप हैं, और कांग्रेस को इतने राज्यों में जीरो सीट मिली है।
कांग्रेस को इतनी राज्यों में जीरो सीट मिलेगी इसका अनुमान किसी को नहीं था क्योंकि 18 राज्यों में एक भी सीट ना पाना वाकई बहुत बड़ी हार को दर्शाता है। और इससे एक बात तो यह साफ होती है कि कांग्रेस को इतने राज्यों में सीट ही नहीं मिली है, इसलिए अभी पार्टी को किन स्थानों पर बहुत मेहनत की जरूरत है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

