Breaking News Interesting News politics 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नहीं भर पाए नामांकन पर्चा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब मंगलवार को नामांकन पर्चा भरेंगे। दिल्ली के रोडशो में व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री नामांकन पर्चा दाखिल करने समय से नहीं पहुंच पाए। 2013 में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को हराकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए।

जरूर देखें – सीएम केजरीवाल सुन लो ! इस बार दिल्ली और हरियाणा में पूर्वांचली जनता सीखा देगी आपको सबक

कांग्रेस में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए रविवार देर रात तक लतिका दीक्षित और रमा धवन को मानने की कोशिश चलती रही। इसके अलावा नई दिल्ली सीट के लिए अजय माकन के करीबी महेंद्र मंगला, सुभाष चोपड़ा के करीबी रमेश सब्बरवाल और यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे अशोक चोपड़ा के नाम भी शामिल हैं।

पार्टी ने शनिवार रात 54 सीटों की घोषणा की थी, जिसमें पूर्वांचल के हिस्से में दो सीटें रिठाला से प्रवीण कुमार पांडेय और संगम विहार से कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजादी की पत्नी पूनम आजाद को मौका मिला। 4 सीटें किराड़ी, बुराड़ी, पालम और उत्तम नगर राजद को दिए जाने के बाद बची 12 सीटों पर खींचतान जारी है।

ऐसे में आम आदमी पार्टी के रोड शो और चुनावी वादों को जनता सुधारने की कोशिश करेगी। चाहे वह दिल्ली में स्कूल बनाने से लेकर हर वह बुनियादी जरूरत जिसकी दिल्ली की जनता ने अपनी सरकार से अपेक्षा की थी। वास्तव में यह समय है तत्कालीन सरकार के वादों का आकलन करने की। साथ ही चुनावी प्रत्याशियों को चुनने से पहले उनके व्यक्तित्व को खंगालने की जरूरत है। वास्तव में एक जागरूक मतदाता की यह जिम्मेदारी है कि वह चुनावी लहर में ना बहे बल्कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी उनके अधिकार से जागरूक कराएं और ज्यादा से ज्यादा लोग जाकर मतदान में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराएं। और सही प्रतिनिधि चुनकर देश को विकास की ओर अग्रसर करें

Related posts

Leave a Comment