बैंकNews 

लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, तुरंत खत्म कर लें अपना सारा काम

बैंक एक ऐसी जरूरत मंद सेवाओं में से एक है जो एक दिन भी बंद होता है तो मानो ऐसा लगता है कि सारा कारोबार रूक सा गया है। चाहे कोई व्यवसायिक हो या फिर आमजन सभी के जीवन में बैंक का महत्व उतना ही है। लेकिन आजकल डिजिटल पेमेंट मोड होने से कई सारी चीजें आसान भी हो गई हैं और कुछ काम इस सुविधा के जरिए भी कर लिए जाते हैं। पर फिर भी आज जो खबर हम आपके लिए लाए हैं उसे सुनकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं क्योंकि अगर आप बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए।

दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लगातार तीन दिनों तक देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। आगामी 31 जनवरी से यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं दो फरवरी को रविवार है, इसलिए उस दिन भी आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं, यूनियन ने मार्च के महीने में तीन दिन और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है।

बैंक

इतने दिनों तक रह सकती है हड़ताल

आपको बताते चलें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने कहा है कि 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी। वहीं मार्च में 11,12,13 तारीख को भी हड़ताल रहेगी। यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा की है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 : जानिए कौन रहा टॉप पर

इस वजह से होगी हड़ताल

अब आपके जहन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर किसी वजह से ये हड़ताल की जा रही है। तो बताते चलें कि दिल्ली प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव अश्वनी राणा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। यही वजह है कि देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल रहेंगे। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

Related posts

Leave a Comment