क्रिकेट जगत की नई बहस, आउट या नॉट आउट?
दोस्तों, कुछ दिन पहले क्रिकेट जगत में एक नई बहस छिड़ गयी है। वो भी ऐसी कि बड़े से बड़ा क्रिकेटर ,क्रिकेट एक्सपर्ट असमंजस की स्थिति में पड़ जाये। क्योंकि जिस फोटो के साथ, यह सवाल पूछा गया था। उसका जवाब देना आसान नहीं था। क्रिकेट इतिहास से लेकर अब तक का यह सबसे पेचीदा सवाल था। फोटो में दिखाए जा रहे हैं विकेट को लेकर क्रिकेट जगत में बहस हो रही है। फोटो में दिखाया जा रहा है कि इस विकेट का मिडिल स्टंप गिर चुका है, लेकिन गुल्लियाँ यानी कि बेल्स अभी तक अपनी जगह पर हैं।

क्रिकेट के नियम के अनुसार, जब तक बेल्स नहीं गिरती तब तक बल्लेबाज आउट नहीं माना जाएगा। लेकिन यहाँ पर क्रिकेट का नियम एक किनारे हो गया! ऐसा इसलिए क्योंकि बल्लेबाज के पास खुद को आउट होने से बचाने के लिए बैट होता है, जबकि गेंदबाज के पास विकेट लेने के लिए गेंद होती है। मुकाबला गेंद और बल्ले का है! इस तस्वीर में गेंदबाज ने अपना काम पूरा किया है। जिसका सीधा सा मतलब है कि बल्लेबाज आउट है।
कुछ समय पहले पाकिस्तान गली क्रिकेट में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जिसमे बॉलर ने बैट्समैन का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। इसके बावजूद अंपायर ने उसे आउट नहीं दिया। इन क्रिकेटरों ने ट्वीट करके आईसीसी से शिकायत की बल्लेबाज आउट है या नहीं! आईसीसी ने भी बिना समय गवाय ट्वीट करके बल्लेबाज़ को आउट करार दिया।
दोस्तों, ये सवाल हम आपसे पूछते है, आप पर छोड़ते है। की बल्लेबाज़ आउट है या नॉट आउट?
अपना जवाब हमे कमेंट बॉक्स में भेजे।

Writer, Storyteller, Dreamer



