सैमसंग बनी दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी
सैमसंग दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी बन चुकी है । सैमसंग ने यह मुकाम जियोमी को पछाड़कर हासिल किया है । यह रिपोर्ट काउंटर पॉइंट द्वारा जारी किया गया है जो दूसरी तिमाही के लिए है ।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग स्मार्टफोन की बिक्री शायोमी रेडमी से तुलना में पहले से अधिक हुई है । यह बढ़ोतरी पिछले साल की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत की हुई है । भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शायोमी की बिक्री प्रतिशत जहां पर 28 प्रतिशत है वही अब सैमसंग की बिक्री प्रतिशत 29 प्रतिशत हो गई है जो शाओमी रेडमी से 1% अधिक है ।
इस रिपोर्ट से यह तथ्य परिलक्षित है की स्मार्टफोन बनाने वाली पाँच शीर्ष कंपनियाँ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी लगभग 85 प्रतिशत हिस्से को रखती हैं । पांच शीर्ष कंपनियों में सबसे पहले सैमसंग दूसरे नंबर पर शाओमी रेडमी तीसरे नंबर पर विवो स्मार्टफोन कंपनी है जो कि अपना 12% शेयर रखती है उसी जगह चौथे नंबर पर Oppo कंपनी है जो कि 10% शेयर रखती है तथा पांचवे नंबर पर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हुवाई अपने उप ब्रांड हॉनर के साथ पांचवे नंबर पर है भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हॉनर का शेयर 3% का है ।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार के विश्लेषकों का कहना है कि सैमसंग अपने क्वालिटी न्यू फीचर्स और अपने गुणवत्ता के वजह से दूसरी तिमाही में अपना प्रथम स्थान बनाया है । उन्होंने बताया कि सैमसंग के नए नए मॉडल्स स्मार्टफोन ग्राहकों को लुभा रहे हैं सैमसंग ने अपने बैटरी बैकअप में भी सुधार किया है जिसकी वजह से इनकी खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है । शयोमी रेडमी भारतीय ग्राहकों की अब दूसरी पसंद बन चुकी है ।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि स्मार्टफोन बनाने वाली छोटी कंपनियां अपने बिक्री दर को बढ़ाने के लिए अपने रणनीति में परिवर्तन लाने की कोशिश कर रही है ताकि वह भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब का प्रतिनिधित्व कर सकें । इसके लिए वह अपने स्मार्टफोन को नए फीचर्स से लैस करना करना चाहती हैं ।

