राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंजBreaking News 

राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसा, तो बीजेपी ने दिलाई नेहरू की याद

राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए देखे जाते हैं लेकिन इस बार उनका तंज कसना सुर्खियों में बन गया है । दरअसल कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को चीन के द्वारा बचा लिया गया जिस पर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर तंज कसा और पलटवार में बीजेपी ने राहुल गांधी को जवाहरलाल नेहरू की याद दिला दी।
क्या कहा राहुल गांधी ने –
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर को चीन के द्वारा फिर से बचा लिया गया और इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश नीतियों पर सवाल उठाए और तंज कसते हुए ट्वीट किया कि – “पीएम चीन के आगे कमजोर साबित हुए और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के खिलाफ कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।” राहुल गांधी के इस ट्वीट के आते ही बीजेपी ने पलटवार करके उन्हें जवाहरलाल नेहरू की याद दिलाई और ट्वीट करते हुए भाजपा ने लिखा कि , “चीन यूएनएससी में नहीं होता, अगर तुम्हारे परदादा ने उन्हें भारत के बदले सीट ‘गिफ्ट’ नहीं की होती। भारत तुम्हारे परिवार की गलतियों की सजा भुगत रहा है। आश्वस्त रहें कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जरूर जीतेगा। इसे पीएम नरेंद्र मोदी पर छोड़ दें। आप खुद गुप-चुप चीनी अधिकारियों से हाथ मिलाते हैं।” वही कानून मंत्री  रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी के स्पंज पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी इस बात को ज्यादा ना बनाएं नहीं तो यह बात दूर तलक जाएगी।
गौरतलब है कि पुलवामा हमले को बीते हुए आज लगभग 1 महीने पूरे हो रहे हैं और इसी जद्दोजहद में यह कहा था कि मौलाना मसूद अजहर को इस बार अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करके उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा लेकिन चीन ने हमेशा की तरह एक बार फिर से अभी तो का इस्तेमाल करके मौलाना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने से बचा लिया।

राजनीति से जुड़ी हुई सभी जानकारी सिर्फ India Alive पर.

Summary
राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसा तो बीजेपी ने दिलाई नेहरू की याद - India Alive
Article Name
राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसा तो बीजेपी ने दिलाई नेहरू की याद - India Alive
Description
राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए देखे जाते हैं लेकिन इस बार उनका तंज कसना सुर्खियों में बन गया है ।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment