यहां से चुनाव लड़ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की सारी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे चुकी है। हर किसी को जानने की इच्छा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार कहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं ? वहीं सूत्रों के हवाले से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं यह बहुत जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।
कल की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान –
सभी विपक्षी दल में इस बात को लेकर कौतूहल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार एक बार फिर से अपने संसदीय क्षेत्र बनारस से चुनावी मैदान में उतरेंगे लेकिन कुछ लोगों का यह भी मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार किसी अन्य संसदीय क्षेत्र से भी चुनावी मैदान में उतर सकते है।
कहा जा रहा है कि कल भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक होने जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री कौन से संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं इस बात का ऐलान कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि कल भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बनारस से सांसद चुने गए थे और बनारस से ही उन्होंने दिल्ली तक का सफर तय किया था कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से यूपी के बनारस से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि इन अटकलों पर कल पूरी तरीके से घोषणा कर दी जाएगी कि प्रधानमंत्री 17वीं लोकसभा गठन के लिए कहां से चुनाव लड़ने जा रहे है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
यहां से चुनाव लड़ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


