Bollywood Entertainment Featured Article News 

आपके ये फेवरेट सेलिब्रिटीज नहीं दे सकते वोट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दोस्तों,2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। देश का हर आम नागरिक इसमें में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और ना सिर्फ आम नागरिक बल्कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी वोटिंग के दौरान काफी उत्साहित नजर आते हैं। हम सभी जिम्मेदार नागरिकों का कर्तव्य है कि हम चुनाव के समय अपना वोट दें। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ना सिर्फ वोट देने में एक्टिव रहते हैं, बल्कि वह जनता जनार्दन से अपील भी करते हैं कि वोट देना जरूरी है।

जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाला है ‘आमिर खान’ का ये नया शो

लेकिन अफसोस इस बात का है कि कुछ बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ऐसे भी है, जो चाहकर भी वोट नहीं दे सकते। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है खिलाड़ी कुमार यानी कि ‘अक्षय कुमार’ का। अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था लेकिन आधिकारिक तौर पर वह भारत के नागरिक नहीं है यानी कि उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट है लेकिन भारतीय नियमों के अनुसार आप दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकते। इसलिए अक्षय कुमार चुनाव में वोट देने की हकदार नहीं है।

यह बात जानकर भी बहुत दुख होगा की करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट भी वोट नहीं दे सकती। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटेन से है और आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। जिसके चलते वो वोट नहीं दे सकती।

आखिर क्यों गए थे ‘मलाइका अरोड़ा’ और ‘अर्जुन कपूर’ लीलावती हॉस्पिटल

‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मो से हमे अपनी एक्टिंग का कायल कर चुकी दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए यह खबर बहुत ही दुखद हो सकती है। दरअसल, दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था। इस कारण से उनके पास Danish पासपोर्ट है। जिसके चलते दीपिका पादुकोण भी वोट नहीं दे सकते।

अपनी मनमोहक अदाओ से लाखो दिलो पर राज़ करने वाली कटरीना कैफ इस लिस्ट में अगले नंबर पर है। दरअसल कैटरीना कैफ के पिता कश्मीरी थे और कैटरीना का जन्म हांगकांग में हुआ है। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। इसलिए चाह कर भी वोट नहीं दे सकती।

दोस्तों, आपके फेवरेट सेलिब्रिटीज के बारे में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर ज़रूर भेजे।

Summary
आपके ये फेवरेट सेलिब्रिटीज नहीं दे सकते वोट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Article Name
आपके ये फेवरेट सेलिब्रिटीज नहीं दे सकते वोट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Description
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ना सिर्फ वोट देने में एक्टिव रहते हैं, बल्कि वह जनता जनार्दन से अपील भी करते हैं कि वोट देना जरूरी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment