Bollywood Entertainment Featured Article News 

जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाला है ‘आमिर खान’ का ये नया शो

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी की ‘आमिर खान’ के बारे में। अभी कुछ समय पहले रिलीज़ हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की असफलता के बाद आमिर एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने का मन बना रहे है। कहा जा रहा है की ये शो भी आमिर के पिछले टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ की तरह होगा।जो की छोटे पर्दे पर एक बहुत ही फेमस शो था। आमिर खान के नए शो का नाम ‘तूफान आलय’ होगा। कहा जा रहा है की इस टीवी शो में आमिर के साथ उनकी पत्नी ‘किरण राव’ भी नजर आएंगी।

आखिर क्यों गए थे ‘मलाइका अरोड़ा’ और ‘अर्जुन कपूर’ लीलावती हॉस्पिटल

आमिर और किरण दोनों मिलकर शो को होस्ट करेंगे। खबरों के अनुसार शो ‘शिव पानी फाउंडेशन’ की मुहिम पर आधारित होगा। सोशल एक्टिविटी में अव्वल रहने वाले आमिर खुद को एक जिम्मेदार नागरिक मानते हैं। इस शो के जरिये आमिर बताएंगेकी कैसे महाराष्ट्र के लोग साफ़ पानी के लिए तरस रहे है। कैसे उन लोगो को साफ पानी मुहैया हो सकता है। इस विषय पर चर्चा करते दिखाई देंगे।

जाने, आखिर क्यों नहीं होते ‘सलमान खान’ की फिल्मो में किसिंग सीन?

दोस्तों, दरअसल आमिर खान को उनकी समाजसेवी छवि के लिए जाना जाता है। बताते चलें कि आमिर खान पिछले कई सालों से पानी फाउंडेशन की मुहिम से जुड़े हुए हैं। इस मुहिम के चलते वो महाराष्ट्र के कई इलाकों का दौरा कर चुके है की कैसे लोगों को पानी की कमी के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ा है। आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है|

दोस्तों, आपको हमारे द्वारा दी गयी ‘आमिर खान’ से जुड़ी जानकारी कैसी लगी? हमे कमेंट बॉक्स में लिखकर ज़रूर बताये और अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

Summary
जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाला है 'आमिर खान' का ये नया शो
Article Name
जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाला है 'आमिर खान' का ये नया शो
Description
दरअसल आमिर खान को उनकी समाजसेवी छवि के लिए जाना जाता है। बताते चलें कि आमिर खान पिछले कई सालों से पानी फाउंडेशन की मुहिम से जुड़े हुए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment