वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार की सौगातBreaking News Featured Article Interesting Knowledge News Social Media Trending हिन्दी लेख 

जानिए वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के लिए दी गयी योगी सरकार की सौगात

यूपी सरकार ने वैष्णो देवी माता का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान रखते हुए एक बड़ा सौगात दिया है । योगी सरकार की सौगात में योगी सरकार ने लखनऊ से कटरा तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है । गौरतलब है कि यह बसें तीन रूट से होकर कटरा जाएंगी और किराया भी बहुत कम होगा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया ।

योगी सरकार की सौगात – बस लखनऊ से 22 घंटे में पहुँचेगी कटड़ा

योगी सरकार की सौगात में यह वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी सौगात है इस सौगात में बसे 3 रूट से चलने वाली हैं जो इस प्रकार से हैं ।

पहला रूट : ( 1170 किमी)  किराया 1127 रुपये

लखनऊ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर होते हुए कटड़ा जाने वाली बस रात 10.30 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 7.20 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसी रूट से लखनऊ के लिए बस रात 9 बजे कटड़ा से चलेगी। अगले दिन शाम 5.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

दूसरा रूट : (1244 किमी)  किराया 1197 रुपये

लखनऊ से आगरा, मथुरा, कश्मीरी गेट (दिल्ली) होते हुए कटड़ा जाने वाली बस दोपहर 1 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10.50 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से लखनऊ आने वाली बस रात 9 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

तीसरा रूट :(1145 किमी) किराया 1103 रुपये

लखनऊ से सहारनपुर, जालंधर व पठानकोट होते हुए कटड़ा जाने वाली बस रात 8 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन अपराह्न 3.50 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसी रूट से लखनऊ के लिए सुबह 7 बजे बस रवाना होगी और आधी रात के बाद 2.50 बजे पहुंचेगी।

योगी सरकार की सौगात  – प्रयागराज से भी  मिलेगा कटरा जाने के लिए साधन

योगी सरकार की सौगात में वैष्णो माता देवी के दर्शन के लिए प्रयागराज से भी बस सेवाएं शुरू कर दी गई है यह बस प्रयागराज से कटरा तक के लिए चलेंगी और श्रद्धालुओं को सकुशल उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाएंगे प्रयागराज से कटरा तक जाने का रूट इस प्रकार से है ।

प्रयागराज से बस सुबह 8 बजे रवाना होकर लखनऊ और दिल्ली के कश्मीरी गेट होते हुए अगले दिन सुबह 8.45 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वही कटड़ा से रात 8 बजे चलकर अगले दिन रात 8.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

योगी सरकार की सौगात से जहां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के बीच उल्लास और खुशी का माहौल है  । वही धार्मिक परिक्षेत्र में भी योगी सरकार ने अपनी फिर से गहरी पैठ बनाई है ।

 

 

 

भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
जानिए वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के लिए दी गयी योगी सरकार की सौगात
Article Name
जानिए वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के लिए दी गयी योगी सरकार की सौगात
Description
योगी सरकार की सौगात, सरकार ने लखनऊ से कटरा तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह बसें तीन रूट से होकर कटरा जाएंगी और किराया भी बहुत कम होगा
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment