पाकिस्तान क्रिकेट टीमBreaking News Featured Article Sports 

विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को करना होगा यह असंभव काम

पाकिस्तान का सफर विश्व कप 2019 में वैसे तो समाप्त हो ही गया है मगर इस बात की औपचारिकता अभी तक पूरी नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में जाने वाली चौथी टीम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से एक होगी। न्यूजीलैंड नेट रन रेट के मुकाबले में पाकिस्तान से काफी बेहतर है। अगर पाकिस्तान को विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे बड़े अंतर से यह मैच जीतना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ आज के मैच में टॉस हारते ही पाकिस्तान शीर्ष चार टीमों की इस रेस से बाहर हो जाएगा। यदि पाक टीम जीती है तो उसे 316 रनों के अंतर से यह मैच जीतना पड़ेगा।

पाकिस्तान को करना होगा यह असंभव काम

विश्वकप में शीर्ष चार टीमों में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को एक ऐसा असंभव काम करना पड़ेगा जो कि आज तक क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा नहीं किया गया है। दरअसल आज होने वाले मैच में पाकिस्तान को पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुननी पड़ेगी। यदि पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो इसके साथ हुआ मैच भी हार जाएगा। पाकिस्तान को जरूरत है कि वह पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन का स्कोर खड़ा करें और फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर ऑलआउट कर ले। मतलब की पाकिस्तान को किसी भी कीमत पर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच 316 रनों के अंतर से जीतना पड़ेगा।

1992 जैसा रहा है प्रदर्शन

इस मैच को छोड़ दिया जाए तो पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक 1992 के विश्वकप जैसा रहा है। कुछ पाकिस्तानी तो यह भी चमत्कार सोच रहे थे कि जिस तरह का प्रदर्शन 1992 में था और पाकिस्तान चैंपियन बन गया था। उसी तरह इस तरह के प्रदर्शन से इस बार भी पाकिस्तान चैंपियन बन जाएगा। मगर शायद उन्हें यह नहीं पता कि यह क्रिकेट है इसे अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है। यहां पर जीत और हार इतिहास पर नहीं बल्कि वर्तमान समय की प्रदर्शन पर निर्भर करती है।

Summary
विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को करना होगा यह असंभव काम
Article Name
विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को करना होगा यह असंभव काम
Description
विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तान को कम से कम 316 रन के अंतर से हमें जीतना पड़ेगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment