वेस्टइंडीज को हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल के करीब पहुंची टीम इंडिया
गुरुवार को खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 125 रनों के विशाल स्कोर से हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल के करीब पहुंचने में कामयाबी पा ली है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को केवल एक मैच और जीतना पड़ेगा। अब तक खेले गए मैचों में भारत ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया एक मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था। भारतीय टीम के अंक तालिका में 11 अंक हो गए हैं। ऐसे में अब वह एक जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। आज भारतीय टीम में 50 ओवर में धोनी और विराट कोहली के 50 की बदौलत 268 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जिसका पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दो सौ रन भी ना बना पाई।
भारत की तरफ से धोनी और विराट ने जड़ा पचासा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 29 रन के स्कोर पर उसने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। रोहित शर्मा ने 18 रन बनाए। उसके बाद केएल राहुल भी 48 रन बनाकर आउट हो गए। केदार जाधव भी कुछ खास नहीं कर सके। विराट कोहली ने शानदार पचासा जड़ा और वह भी 72 बनाकर आउट हो गए। इसके बाद धोनी और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला। हार्दिक पांड्या ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए तो वही महेंद्र सिंह धोनी ने आखरी तक नाबाद रहकर 61 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 268 रन का स्कोर खड़ा किया।
143 रनों पर ऑल आउट हो गई वेस्टइंडीज की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 रन के अंदर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और मैच की जीत से दूर होती गई। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 34.2 ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से यदुवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले। वहीं पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले मोहम्मद शमी ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



