एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर ड्रग्स देकर रेप करने का लगाया आरोप
बॉलीवुड के अभिनेता आदित्य पंचोली अक्सर ही विवादों में रहते हैं। कुछ समय पहले कंगना राणावत के साथ वह अपने संबंधों को लेकर विवादों में थे। मगर अब उनका सामना एक नए विवाद के साथ हो गया है। दरअसल एक एक्ट्रेस ने उन पर यह आरोप लगाए हैं कि जब वह 17 साल की थी तो बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने ड्रग्स देकर कार में उनका रेप किया था। आदित्य पंचोली पर ड्रग्स देकर रेप करने काया मामला बहुत ही गंभीर है। उस एक्ट्रेस का यह भी कहना था कि 2004 से 2006 के बीच उसने अपनी आपबीती एक सीनियर आईपीएस अधिकारी को भी बताई थी। मगर उस आईपीएस अधिकारी ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया।
अभिनेत्री ने दर्ज कराया यह बयान
आदित्य पंचोली पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने 26 जून को अपना बयान दर्ज कराया था। उसके बाद 27 जून को आदित्य पंचोली के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई। अभिनेत्री ने अपनी जो दास्तान बताई है। वह कुछ इस प्रकार है अभिनेत्री ने कहा कि मैं 2004 में मुंबई आई थी। मेरा सपना था कि मैं भी एक बड़ी स्टार बनूंगी। उसी साल मेरी मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई। उस समय वह 38 साल के थे। वह मुझ से 22 साल बड़े थे। एक रात वह मुझे अपने साथ एक पार्टी में ले गए। वहां पर उन्होंने मेरी ड्रिंक में कुछ मिला दिया। फिर उन्होंने मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया। घर छोड़ते वक्त अपनी रेंज रोवर कार ने यारी रोड पर उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती की उस समय मैं नशे में थी।
आदित्य पंचोली की पत्नी को थी जानकारी
ड्रग्स देकर रेप करने का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने बताया कि आदित्य पंचोली की पत्नी को इन सब घटनाओं की जानकारी मैंने दे दी थी। मगर उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। उनका कहना था कि जब वह घर पर नहीं होते तब वह बहुत सुकून महसूस करती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि 2004 से लेकर 2006 तक आदित्य पंचोली ने अलग-अलग जगहों पर मेरा शोषण किया। जब मैं अपनी आंटी के साथ दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थी तब वह वहां भी आ गए और उन्होंने मेरा शोषण किया। वह मेरी ड्रिंक में कुछ मिला दिया करते थे और उसके बाद मेरा शोषण करते थे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



