आबादीBreaking News Featured Article Opinion 

आने वाले 2 दशकों में बूढ़ी हो जाएगी देश की राजधानी दिल्ली

हमारा देश विश्व का सबसे युवा देश माना जाता है क्योंकि हमारे देश की 65% आबादी युवा है। विश्व में आबादी के मामले में हम दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 तक हम चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के तौर पर अपनी पहचान बना लेंगे। मगर आर्थिक सर्वे 2018- 19 में एक अलग ही खबर सामने आई है। दरअसल सर्वे के मुताबिक पता चला है कि आने वाले 2 दशकों में दिल्ली के हर पांच व्यक्ति में से एक व्यक्ति बुजुर्ग और बूढ़ा होगा। ऐसे में 2041 तक देश की राजधानी दिल्ली में बच्चों और युवाओं की संख्या बूढ़ों के मुकाबले काफी कम हो जाएगी।

बुजुर्ग हो जाएगी देश की राजधानी दिल्ली

रिपोर्ट में बताया गया है कि 20 साल बाद तमिलनाडु के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बुजुर्गा आबादी दिल्ली में होगी। 2041 तक यह संख्या 21.2 फ़ीसदी के आसपास होगी। इतने लोग 60 वर्ष के ऊपर के होंगे 2011 की रिपोर्ट में यह सामने आया था कि दिल्ली में वृद्ध लोगों की संख्या 6.8% ही है। वही 37.2% लोग 19 वर्ष की उम्र से नीचे हैं। 2021 तक यह संख्या बढ़कर 9.7 फ़ीसदी पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 19 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या घटकर केवल 29.2 वर्ष ही रह जाएगी। इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है यह देखा जा सकता है कि किस तरह दिल्ली में दिन-प्रतिदिन वृद्धों और बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है। जबकि 19 वर्ष से कम युवाओं की संख्या में लगातार कमी आ रही है।

आबादी के मामले में दुनिया का दूसरा शहर

आबादी के मामले में देश की राजधानी दिल्ली दुनिया का दूसरा शहर है सबसे ज्यादा आबादी जापान की राजधानी टोक्यो की है। मगर यह अनुमान लगाया गया है कि 2040 तक वहां की आबादी 0.31% की दर से घट रही होगी और उस समय वहां की आबादी 3.6 करोड़ होगी। वही दिल्ली की आबादी 2040 तक 9.6% की दर से बढ़ रही होगी और 2040 तक आबादी 2.02 करोड़ होगी।

Summary
आने वाले 2 दशकों में बूढ़ी हो जाएगी देश की राजधानी दिल्ली
Article Name
आने वाले 2 दशकों में बूढ़ी हो जाएगी देश की राजधानी दिल्ली
Description
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट 2018 19 में यह खुलासा किया गया है कि आने वाले 2 दशकों में 2041 तक दिल्ली में बुजुर्गों की संख्या देश में दूसरे स्थान पर होगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment