वेस्टइंडीज दौरे के लिए मिल सकता है इन भारतीय खिलाड़ियों को आराम
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में व्यस्त है। अब तक खेले गए अपने पांच मैचों में से भारतीय टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की है। वहीं एक मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था। अब लगभग लगभग भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह तय कर चुकी है। विश्व कप के बाद भारत को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। वेस्टइंडीज दौरा क्रिकेट विश्वकप के ठीक बाद ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में चयनकर्ताओं ने कुछ सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने का मन बनाया है। जिसमें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के नाम शामिल हैं। दरअसल यह खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। जिसकी वजह से इन को आराम देने का फैसला किया गया। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत दो टेस्ट तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगा।
3 अगस्त को शुरू होगा वेस्टइंडीज दौरा
भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। इनमें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह प्रमुख हैं भारतीय खिलाड़ी 50 दिन की आईपीएल खेलने के बाद लगातार अब क्रिकेट विश्व कप खेल रहे हैं। यदि भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचती है तो उन्हें 14 जुलाई तक मैच खेलने पड़ेंगे। वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। ऐसे में लगातार मैच खेलने की वजह से इन खिलाड़ियों को वनडे और T20 के तीन तीन मैचों में आराम दिया जा सकता है। जिसके बाद यह खिलाड़ी टेस्ट मैचों में फिर से टीम के साथ जुड़ जायेंगे। यह खबर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने खुद बताई।
अमेरिका में भी होंगे मुकाबले
भारतीय टीम के इस दौरे के दो महत्वपूर्ण मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। शुरुआत के दोनों T20 मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे जबकि तीसरा T20 मैच वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। पहले टी-20 और वनडे सीरीज को रखा गया है जबकि 23 अगस्त और 30 अगस्त से 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



