केमिकल इंजेक्शन अलाबामा राज्यBreaking News Featured Article News 

अमेरिका के इस राज्य में रेप करने वालों को लगाया जाएगा यह इंजेक्शन

महिलाओं के साथ बलात्कार की समस्या भारत में ही नहीं वरन पूरे विश्व में एक गंभीर रूप ले रही है। ऐसे में सरकारों को यह आवश्यकता महसूस होने लगी है कि वह अब रेप के खिलाफ बहुत ही सख्त नियम अपनाएं। ऐसे में संयुक्त राज्य अमेरिका के अलाबामा राज्य में रेप के खिलाफ एक बहुत ही ज्यादा सख्त नियम बनाया गया है। अब अमेरिका में रेप करने वालों को एक अलग तरह का इंजेक्शन लगाया जाएगा। भारत में भी रेप करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारत सरकार को भी विश्व की अन्य सरकारों से सीख लेते हुए रेप के खिलाफ कुछ ऐसे ही सख्त नियम अपनाने की आवश्यकता है। ताकि हमारे देश में भी रेप जैसे जघन्य अपराधों के प्रति कमी देखने को मिले।

अलाबामा राज्य में लगाया जाएगा यह केमिकल इंजेक्शन

दरअसल इस नए नियम के मुताबिक 13 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को अब केमिकल इंजेक्शन लगाया जाएगा। इस नियम के मुताबिक जिन अपराधियों ने बच्चियों के साथ रेप जैसे अपराध को अंजाम दिया है। उन्हें जेल से पैरोल पर छोड़े जाने से पहले यह केमिकल इंजेक्शन लगाया जाएगा। जिससे उनका सेक्स ड्राइव घट जाएगा। इसमें खास बात यह है कि इस इंजेक्शन का खर्च अपराधियों को खुद ही देना पड़ेगा। यदि वह यह इंजेक्शन नहीं लगाते हैं तो उन्हें जेल से छुट्टी नहीं दी जाएगी।

अलाबामा राज्य को मिलाकर अब अमेरिका के साथ राज्य ऐसे हो गए हैं जिनमें केमिकल इंजेक्शन का प्रयोग करने का नियम बन गया है। भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में भी बच्चियों के साथ बलात्कार एक बहुत बड़ी समस्या का विषय बन गया है। ऐसे में हमारे देश में भी अपराधियों को अपराध करने से रोकने के लिए कुछ इसी तरह के नियम अपनाए जाने की आवश्यकता है। ताकि बच्चियों के साथ होने वाले इस घृणित अपराध की मात्रा में कमी आए।

Summary
अमेरिका के इस राज्य में रेप करने वालों को लगाया जाएगा यह इंजेक्शन
Article Name
अमेरिका के इस राज्य में रेप करने वालों को लगाया जाएगा यह इंजेक्शन
Description
संयुक्त राज्य अमेरिका के अलाबामा राज्य में 1 नए नियम के मुताबिक अपराधियों को जेल से छुट्टी दिए जाने के पहले उन्हें एक केमिकल इंजेक्शन लगाया जाएगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment