कैलाश विजयवर्गीयBreaking News Featured Article politics 

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस करने का दिया सुझाव

लोकसभा चुनाव हारने के बाद से कांग्रेस पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद से ही इस्तीफा देने की पेशकश कर रहे हैं। मगर क्योंकि कांग्रेस पार्टी को अब तक कोई वैकल्पिक अध्यक्ष नहीं मिल पाया है और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं द्वारा निवेदन किए जाने पर अभी तक राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने हुए है। मगर अब राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के समर्थन में कुछ लोग से कांग्रेस में लगातार इस्तीफे आ रहे हैं। इसी बात पर तंज कहते हुए बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस करने का सुझाव दे डाला है।

आईएनसी का नाम बदलकर हो इस्तीफा नेशनल कांग्रेस

दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से कई बड़े पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। इनमें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष, हरियाणा की कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के प्रभारी और महासचिव भी शामिल हैं। इन लोगों के इस्तीफा देने के साथ-साथ देखते ही देखते कांग्रेस पार्टी के अंदर शनिवार तक लगातार 100 से ज्यादा इस्तीफे देखने को मिले। इसी के बाद बंगाल बीजेपी अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर इस्तीफा को देखकर यह लगने लगा है कि अब आईएनसी का नाम इस्तीफा नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिए। राहुल गांधी अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर अडिग दिखाई पड़ रहे हैं।

चर्चाओं में है कैलाश विजयवर्गीय के बेटे

भले ही बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को नसीहत दे डाली हो मगर आजकल उनके खुद के बेटे आकाश विजयवर्गीय चर्चाओं में हैं। उनके बेटे के चर्चाओं में रहने का कारण यह है कि उन्होंने इंदौर में नगर निगम के एक अधिकारी को सरेआम बैट से पीट दिया। जिसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कैलाश विजयवर्गीय अपने बेटे की इस हरकत का समर्थन करते हुए नजर आए।

Summary
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस करने का दिया सुझाव
Article Name
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस करने का दिया सुझाव
Description
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने लगातार इस्तीफा को देखते हुए यह सलाह दी है कि अब कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment