विश्व हिंदू परिषदBreaking News Featured Article politics 

पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के सुरक्षा की मांग के लिए आगे आया विश्व हिंदू परिषद

पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों पर किस तरह का अत्याचार हो रहा है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। विभाजन के समय पाकिस्तान में हिंदू की जनसंख्या काफी ज्यादा थी। मगर धीरे-धीरे वर्षों के साथ यह जनसंख्या कम होती गई। अब हालात यह है कि पाकिस्तान में हिंदू कुछ गिने-चुने क्षेत्रों में ही बचे हैं। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो कि भारत पर अक्सर अल्पसंख्यकों पर हमले करने का आरोप लगाता है मगर पाकिस्तान के अंदर खुद ही हालात बद से बदतर हैं। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद ने यह मांग की है कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की धार्मिक, सामाजिक सुरक्षा के लिए विश्व समुदाय पर दबाव बनाया जाए। साथ साथ उन्हें भारत के नागरिक अधिकार भी प्रदान किए जाएं।

विश्व हिंदू परिषद ने उठाई हिंदुओं को सुरक्षा देने की मांग

वीएचपी के विदेश विभाग के केंद्रीय मंत्री प्रकाश हरतालकर ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भारत सरकार अब पाकिस्तान ने बचे सभी अल्पसंख्यकों के सुरक्षा के लिए विश्व समुदाय पर दबाव बनाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आजादी के पूर्व भारत का अभिन्न अंग था। ऐसे में वहां पर हिंदुओं पर जघन्य अत्याचार किए जा रहे हैं। उनकी हालत ऐसी है कि वह ना तो जी सकते हैं और ना ही मर सकते हैं। आए दिन पाकिस्तान से हिंदुओं के ऊपर अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। अभी कुछ समय पहले हिंदू नाबालिक लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन करवाने को मजबूर करने की खबरें भी आई थीं।

लगातार कम हो रही है अल्पसंख्यकों की आबादी

जिस समय पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस समय पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की संख्या 16% थी। मगर धीरे-धीरे छह दशकों में यह संख्या घटकर 2 से 3% पर आ गई है। 20 करोड़ की जनसंख्या वाले पाकिस्तान देश में अब केवल 60 से 70 लाख की हिंदू बचे हैं। इन अल्पसंख्यकों में हिंदू, बौद्ध ,जैन, इसाई सभी धर्म के लोग शामिल हैं। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं में 92% हिंदू अभी सिंध प्रांत में रहते हैं। ऐसे में भारत सरकार को इन लोगों की सुरक्षा के लिए विश्व समुदाय पर दबाव बनाना चाहिए।

Summary
पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के सुरक्षा की मांग के लिए आगे आया विश्व हिंदू परिषद
Article Name
पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के सुरक्षा की मांग के लिए आगे आया विश्व हिंदू परिषद
Description
विश्व हिंदू परिषद ने यह मांग उठाई है कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के लिए भारत सरकार सुरक्षा की गारंटी लेकर विश्व समुदाय पर दबाव भी बनाए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment