वर्ल्ड कप 2011 के हीरो क्रिकेटर युवराज सिंह ने क्रिकेट से किया संन्यास का एलान
क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिया संन्यास : विश्व कप 2019 के अहम मैच में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को ज़ोरदार पठखनी दी| इस जीत से पूरे देश में ख़ुशी और उमंग या प्रवाह है किन्तु अभी आई एक ब्रेकिंग न्यूज़ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दुःखी कर देगी|
वर्ल्ड कप 2011 के हीरो रहे क्रिकेटर युवराज सिंह ने क्रिकेट को बाई-बाई करने का फैसला ले लिया है| कैंसर से लड़ते हुए भी अपने आल राउंड खेल से वर्ल्ड कप काबिज़ करने वाले इस हरफमौला क्रिकेटर ने तय कर लिया है कि वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा कभी भी भारत की नीली जर्सी पहने हुए नहीं दिखेगा|
क्रिकेटर युवराज सिंह ने दिया यह बयान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 40 टेस्ट और 304 वनडे खेलने वाले इस पंजाबी शेर ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा -“25 वर्षो तक 22 गज की पिच पर और तकरीबन 17 वर्षो तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया है| इस खेल ने मुझे लड़ना सिखाया और गिरने पर फिर खड़े हो कर लड़ते हुए आगे बढ़ना सिखाया”
विश्वकप में हुआ बड़ा हादसा, राशिद खान के सिर पर लगी चोट
इस बात के कयास तभी से लगाए जा रहे थे जब रविवार को क्रिकेटर युवराज सिंह ने अगले दिन के लिए मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस के लिए साउथ मुंबई होटल में मीडिया को बुलाया था| इसके बाद से ही लग रहा था कि वह आज संन्यास एलान कर देंगे| आईपीएल 2019 से पहले ही युवराज ने अपने क्रिकेट करियर के भविष्य को लेकर कहा था कि वह इस सीजन के बाद अपने प्रदर्शन के आधार पर आगे के लिए फैसला करेंगे|
इंडिया अलाइव को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि युवराज सिंह ने फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला लिया है| वह आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलान्स करियर बनाना चाहते है और कनाडा की जीटी 20 लीग में खेलना चाहेंगे|
काश देश के मैच विनर युवराज सिंह को एक बार फेयरवेल मैच खेल क्रिकेट को अलविदा कहने का मौका मिल पता| उनका जाना भारतीय क्रिकेट में एक आल-राउंडर की कमी पैदा कर चुका है| हमारी तरफ से उन्हें भविष्य के लिए ढेरो शुभकामनाएं|
विश्वकप में हुआ बड़ा हादसा, राशिद खान के सिर पर लगी चोट

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

