एएन -32 मिसिंग विमानNews Security Trending 

एएन-32 मिसिंग विमान केस में जानकारी देने वाले को मिलेगी यह इनामी राशि

बीते दिनों असम के जोरहाट से टेक ऑफ के बाद गायब हुए इंडियन एयर फाॅर्स के एएन-32 मिसिंग विमान की अब तक कोई भी खबर नहीं लग नहीं पाई है| भारत सरकार की तमाम एजेंसीज दिन-रात इसकी खोज में लगी हुई है लेकिन अभी तक उनकी कोशिशें बेनतीजा ही साबित रही है|

ख़राब मौसम के बावजूद शनिवार को छठे दिन भी खोज अभियान ज़ारी रहा लेकिन विमान का कोई भी पता नहीं चल पाया| बता दें कि पिछले दिनों गुम हुए एयर फाॅर्स के इस विमान में कुल 19 लोग सवार थे|

इसी मामले में अगला कदम उठाते हुए एयर फाॅर्स ने इस विमान की खबर देने वाले को इनामी राशि देने का एलान किया है| एयर मार्शल आरडी माथुर , एओसी , पूर्वी वायु कमान ने उस व्यक्ति या समूह को 5 लाख रुपये की इनाम राशि देने का एलान किया है जो इस एएन -32 मिसिंग विमान की विश्वास पात्र जानकारी मुहैया करवाएगा|

शोएब अख्तर के अनुसार यह खिलाड़ी हो सकता है भारत का अगला विराट कोहली

एएन-32 मिसिंग विमान वाले स्थल पर पहुँचे एयर चीफ मार्शल

उधर वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने शनिवार को जोरहाट क्षेत्र का दौरा किया जहाँ से मिसिंग विमान ने टेक ऑफ किया था| एयर फाॅर्स के मीडिया प्रमुख ने बताया कि एयर फाॅर्स प्रमुख धनोआ को इस मामले पर ब्रीफ किया गया और वर्तमान हालात से अवगत करवाया| इसके बाद एयरफोर्स चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने विमान में सवार लोगों के परिवार वालों से मुलाक़ात की|

यदि आप को इस विमान से जुड़ी कोई ठोस जानकारी है जिससे कि इसे ढूढ़ने में सहायता मिल सके तो बेहिचक इंडियन एयर फाॅर्स के लैंडलाइन नंबर : 0378-3222164 पर संपर्क करें| याद दिला दें कि रूस द्वारा निर्मित एएन -32 विमान अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि ज़िले के मेचूका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए सोमवार को 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से टेक ऑफ किया किन्तु 1 बजे तक इसका संपर्क जमीनी नियंत्रण कक्ष से पूरी तरह से टूट गया था और तभी यह गायब है|

 

Watch these 10 Ethical and Honest interviews of Rajdeep Sardesai

Related posts

Leave a Comment