राशिद खानBreaking News Featured Article Sports 

विश्वकप में हुआ बड़ा हादसा, राशिद खान के सिर पर लगी चोट

शनिवार को खेले गए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप के एक लीग मैच में एक बड़ा हादसा हो गया। जब अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान के सिर पर बल्लेबाजी करने के दौरान एक गेंद उनके सिर पर लग गई। जिसके बाद वह चक्कर खाकर गिर गए और दोबारा नहीं उठे। जिसके बाद उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया और उनका चेकअप किया गया। दरअसल शनिवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक लीग मैच खेला जा रहा था। यह हादसा उसी दौरान हुआ। न्यूजीलैंड के गेंदबाज लाकी फर्ग्यूसन की गेंद राशिद खान को सर पर लगी थी। गनीमत इस बात की रही थी जब गेंद राशिद खान के सर पर लगी उस समय राशिद खान ने अपने सिर पर हेलमेट लगा रखा था।

बाहर ले जाकर किया गया राशिद खान का चेकअप

लाकी फर्ग्यूसन की गेंद से चोट खाए हुए राशिद खान के दिमाग में गेंद लगने के बाद काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनका दिमागी टेस्ट किया गया। जिसमें राशिद खान फेल हो गए। इसके बाद दिमाग काम कर रहा है या नहीं यह जानने के लिए कन्फ्यूजन टेस्ट किया गया। मगर राशिद खान इस टेस्ट में भी फेल हो गए। जिसके बाद उन्हें आगे का मैच खेलने से रोक दिया गया। हालांकि अभी यह आधिकारिक सूचना नहीं मिल पाई है कि राशिद खान अफगानिस्तान की ओर से आगे के मैचों में खेल पाएंगे या नहीं।

न्यूजीलैंड ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में जेम्स नीशम और लोकी फर्ग्यूसन की धारदार गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 41.1 ओवर में ही 172 रनों पर ऑलआउट कर यह मैच जीत लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की और वह अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

Summary
विश्वकप में हुआ बड़ा हादसा, राशिद खान के सिर पर लगी चोट
Article Name
विश्वकप में हुआ बड़ा हादसा, राशिद खान के सिर पर लगी चोट
Description
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे हैं लीग मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान के सर पर एक गेंद लगी जिससे वह चोटिल हो गए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment