इस बार दिल्ली में हो सकता है 21 जून को होने वाले योग दिवस का आयोजन
भारत योग का आविष्कारक रहा है। इस बात को पूरे विश्व में फैलाने के लिए 2 साल पहले भारत सरकार की तरफ से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। योग दिवस को संसार भर में फैलाने का सबसे बड़ा श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने विश्व के अनेक देशों में योग को करने का संदेश दिया। इसका परिणाम यह निकला कि आज विश्व भर में 21 जून को लोग योग दिवस के रूप में मनाने लगे हैं। भारत में भी 21 जून को इस योग दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेते हैं। पिछली बार यह कार्यक्रम उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित किया गया था। मगर इस बार आ रही खबरों के मुताबिक 2019 में इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जा सकता है।
दिल्ली में होगा योग दिवस का महा आयोजन
आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले योग के इस दिवस को मनाया जाने के लिए दिल्ली वाराणसी और शिमला जैसे छह अन्य शहरों के नामों को चुना गया था। जिसके बाद दिल्ली में इस दिवस को मनाने की आधिकारिक सहमति बन गई है। 30 मई 2019 को दोबारा शासन सत्ता संभालने के बाद यह तय हो गया है कि एक बार फिर से भव्य तरीके से योग के इस दिवस का शानदार आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी हिस्सा लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र ने लगाई थी मुहर
दरअसल संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को योग दिवस मनाया जाने की सहमति दे दी थी। जिसके बाद 2015 से भारत सरकार लगातार 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस बार 1 और 2 जून को योग दिवस का अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद 21 जून को दो दिवसीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जो कि दिल्ली में होगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



