दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी ने दर्ज की जीत
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ चुके हैं और दिल्ली की सबसे दिलचस्प जीत में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का पत्ता पूरी तरीके से साफ कर दिया है। अब हम आदमी पार्टी अपनी इस गलती का एहसास कर रही होगी जब मनोज तिवारी एक ओवर ब्रिज के उद्घाटन में कार्यक्रम को केवल देखने पहुंचे थे और उन्हें वहां से धक्के देकर निकाला गया था। वहीं उस अपमान का बदला लेते हुए बीजेपी ने वापसी करके आज आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सातों सीट से धक्के देकर बाहर कर दिया है। और आज बीजेपी ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है।
सातों सीट पर क्लीन स्वीप –
#ElectionResults2019: Here are the final numbers of #Delhi#ITCard
Read more – https://t.co/pbdACyFKYl pic.twitter.com/whBNl5ePP3— India Today (@IndiaToday) May 24, 2019
घर घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के गुणों से शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान इतना जबरदस्त रहा कि पूरे देश में एक ओर से भगवा रंग छा गया यही वजह रही कि जब कल चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हुए तभी से इस बात की घोषणा हो चुकी थी कि पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में वापसी करने जा रही है लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा और आज दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।
अभी अभी खबर के मुताबिक दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के परिणाम पूर्ण रूप से आ चुके हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए सातों लोकसभा सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की हालत इतनी बदतर हो गई क्यों ने दिल्ली की एक भी लोकसभा सीट नसीब नहीं हुई। हालांकि इस शिकस्त का अंदाजा अरविंद केजरीवाल को पहले ही था और उन्होंने कल ही ट्वीट करके अपनी हार का दर्द बयां कर दिया था। क्योंकि चुनाव परिणाम आने के बाद कुछ भी बयां करना उनके बस के बाहर था क्योंकि दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

