पाकिस्तान टीमBreaking News Featured Article Sports 

विश्वकप के दूसरे मैच में क्या जीत हासिल कर पाएगा पाकिस्तान?

30 मई 2019 से शुरू हुए विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पूरी पाकिस्तान की टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। अब पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच उसी ट्रेंट ब्रिज की पिच पर खेला जाएगा। पाकिस्तान का पिछले कुछ समय से वनडे रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। उसे लगातार 11 वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यह पाकिस्तान के 46 साल के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन है। क्या विश्व कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान जीतकर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज करेगा? या फिर इस मैच को हार घर पाकिस्तान लगातार 12 वनडे हारने का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करेगा?

ट्रेंट ब्रिज में होगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला

विश्व कप 2019 में दोनों टीमों ने अपने 1-1 मैच खेले हैं। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में जहां वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ विश्व कप के अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों की करारी शिकस्त दी। इस तरह इंग्लैंड ने विश्वकप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला उसी ट्रेंट ब्रिज की पिच पर खेला जाएगा। जहां पर पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।

यह है पाकिस्तान का रिकॉर्ड

विश्व कप में अब तक इंग्लैंड से पाकिस्तान का सामना 9 बार हुआ है। जिसमें से चार बार इंग्लैंड की टीम को जीत हासिल हुई तो वहीं पर 4 बार पाकिस्तान ने इंग्लैंड को धूल चटाई। दोनों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले 11 वनडे मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया। वहीं उससे पहले खेली गई ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। विश्व कप से पहले खेले गए अभ्यास मैच में भी पाकिस्तान को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Summary
विश्वकप के दूसरे मैच में क्या जीत हासिल कर पाएगा पाकिस्तान?
Article Name
विश्वकप के दूसरे मैच में क्या जीत हासिल कर पाएगा पाकिस्तान?
Description
अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करने के बाद अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच उसी पिच पर पाकिस्तान अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment