विश्व कप में लागू होने वाले यह नियम इस विश्व कप को बनाएंगे और भी खास
30 मई 2019 यानी कि आज से इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 12 वां संस्करण शुरू हो जाएगा। सभी टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। विश्व कप से पहले सभी टीमों को दो-दो अभ्यास मैच खेलने को मिले। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के पिच की परिस्थितियों से भी अच्छी तरह रूबरू होने का मौका मिला। विश्व कप 2019 डेढ़ महीने तक चलने वाला है। ऐसे में यह एक लंबा टूर्नामेंट है। जिससे दर्शक काफी उत्साहित हैं। हर बार की तरह इस विश्व कप में भी कई नए रिकॉर्ड बनने वाले हैं तो कई पुराने रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। आज हम आपसे विश्व कप में प्रयोग होने वाले उन नियमों के बारे में बताएंगे जो इस विश्व कप को और भी खास बना देंगे।
पहला नियम
विश्व कप 2019 में 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इससे पहले खेले गए 1975, 1979, 1983 और 1987 के वर्ल्ड कप में आठ आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। विश्व कप जो कि 2007 में खेला गया था। उस विश्वकप में सबसे अधिक टीमें थीं। जिनकी संख्या 16 थी।
दूसरा नियम
1992 के बाद अब 2019 का वर्ल्ड कप राउंड रोबिन टूर्नामेंट के अनुसार खेला जाएगा। राउंड रोबिन टूर्नामेंट ऐसा टूर्नामेंट होता है जिसमें सभी टीमें शामिल हुई हर एक टीम के साथ एक-एक मैच खेलती हैं। विश्वकप में शामिल हुई सभी टीमें प्रत्येक टीम के साथ एक-एक मैच खेलेंगी। इस तरह प्रत्येक टीम 9 मैच खेलेगी। उसके बाद टॉप 4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए चुनी जाएंगी।
तीसरा नियम
आपने टी20 मैचों में टीमों का स्कोर बराबर हो जाने पर अक्सर सुपर ओवर खेले जाते हुए देखा होगा। वर्ल्ड कप में आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। मगर इस बार यह नियम बनाया गया है कि यदि दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर छूट जाता है तो दर्शकों को सुपर ओवर देखने को मिलेगा। मगर यह सुपर ओवर केवल सेमीफाइनल और फाइनल के मैचों के लिए होगा। लीग मैचों में इस सुपर ओवर को नहीं लागू किया जाएगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।




I constantly spent my half an hour to read this webpage’s posts daily along with a cup
of coffee.discount basketball jerseys Chinahttp://bodasenvalencia.es/lakers-people-finally-understand-bryant-s-body/https://baidai83001.wixsite.com/mysite/post/i-went-along-to-the-latest-zealand-to-realize-what-a-substantial-carolina-earthquake-ought-to-appear