पत्नीFeatured Article News Trending 

पति की इस हरकत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

लोग अपने घर के सदस्यों परिवार वालों से और अपने रिश्तेदारों से अक्सर उनकी कुछ हरकतों से परेशान रहते हैं ऐसा भारतीय समाज में प्रायः देखने को मिलता है। कभी उनकी बातों से तो कभी उनके व्यवहार से तो कभी-कभी उनके बेढंगी हरकतों से एक अजीब सी खीझ उत्पन्न होती है मन में जो कभी-कभी गुस्से में बाहर आ जाती है और तमाशा खड़ा कर जाती है।

व्यक्ति के नव गृहस्थ जीवन में उसके परिवार में माता-पिता और उसकी पत्नी सबसे करीब होते हैं जिनमें पत्नी के साथ उनका निकटतम संपर्क होता है। आपकी कुछ ऐसी बेढंगी हरकत हो सकती है जिससे आपके माता पिता को शायद उतना फर्क न पड़ता हो पर आपकी पत्नी पर बहुत असर डालता है। यदि आप कई दिनों से नहाएं न और मैले से कपड़े पहने हुए अपनी पत्नी के पास जाए तो उसे यह कदाचित पसंद नहीं आयेगा और अगर ऐसा ही प्रतिदिन हो तो वो कब तक बर्दाश्त करेगी। ऐसा ही कुछ हुआ एक नव विवाहित दंपति के साथ जिसमें पत्नी अपने पति की ऐसी हरकतों से तंग आकर कोर्ट पहुंच जाती है।

भोपाल में एक दंपति को विवाह के एक साल हुए थे लड़का सिंधी समाज और लड़की ब्राम्हण समाज की थी, दोनों ने इंटरकास्ट मैरिज की थी। लड़का भोपाल के बैरागढ़ में एक दुकान चलाता था। लड़की खुद को सिंधी समाज के रूप में ढालने की कोशिश की किन्तु वो नाकाम रही। अपने पति की अजीब हरकतों जैसे लगातार सात से आठ दिनो तक बिन नहाए रहना शेविंग न करना, अपने शरीर की बदबू दूर करने के लिए इत्र का प्रयोग करना आदि वजह से तंग आकर उनसे न्यायालय में जाकर तलाक की गुहार लगाई।

भोपाल कुटुम्ब न्यायालय की काउंसिलर शैल अवस्थी ने बताया कि एक वर्षा पूर्व ही 25 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवती का विवाह दोनों की रजामंदी से हुआ था। अब दोनों की पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। इस विषय पर भोपाल कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश ने दंपती को यह निर्देश दिया है कि यदि आप दोनों को तलाक चाहिए तो आप दोनों को छः माह के लिए एक दूसरे अलग अलग रहना होगा तभी आपको तलाक के प्रमाण पत्र मिलेंगे।

काउंसिलर शैल अवस्थी ने कहा कि महिला का कहना है कि उसके पति कई दिनो तक नहाते नहीं थे जब उनको नहाने के लिए कहा जाता तो वो इत्र लगा के इससे निजात पाने की कोशिश करते थे। उन्होंने यही भी बताया कि महिला का आरोप यह भी है कि उसके पति के घर में समान व्यवस्थित रखे होने के बजाय पूरे घर में इधर उधर फैले हुए रहते हैं और उसे इस बात की भी आपत्ति है कि उसके पति भविष्य के लिए पैसे नहीं बचा रहे हैं।

शैल अवस्थी ने बताया कि यह एक महीना पुराना केस है जिसमें तलाक की मंजूरी हो गयी है। हिंदू विवाह अधिनियम 13 बी के तहत पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के लिए मामला कुटुंब न्यायालय में दर्ज हुआ है और छः माह पश्चात दंपति का तलाक विधिवत हो जाएगा।

Summary
पति की इस हरकत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
Article Name
पति की इस हरकत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
Description
पति की अजीब हरकतों जैसे लगातार सात से आठ दिनो तक बिन नहाए रहना शेविंग न करना, अपने शरीर की बदबू दूर करने के लिए इत्र का प्रयोग करना आदि वजह से तंग आकर उनसे न्यायालय में जाकर तलाक की गुहार लगाई।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment