रैली को बीच में रोककर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा लोगों का हाल
चुनावी दंगल की खबरें जारी हैं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों की रैलियों, सभाओं की शृंखला चल रही है आज यहां कल वहां तो परसों कहीं और जगह, पूरे देश भर में घूम घूम कर अपने दल का प्रचार प्रसार कर रहीं हैं। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिणी गुजरात के किसी क्षेत्र में जनता को संबोधित करने गए थे अब वह कर्नाटक राज्य में अपने पार्टी के प्रचार के लिए जन सभा में भाषण देने पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब कर्नाटक के मेंगलूरू में जनता को संबोधित करने पहुंचे तो वहां जन सैलाब उमड़ आया लोग अपने नेता को सुनने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। ऐसा कहा जा रहा है कि दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के मकसद से पीएम मोदी ने कर्नाटक के मेंगलुरू में इस रैली को संबोधित किया। इस रैली में उत्साहित जनता को देख कर मोदी जी भी प्रसन्न हुए जिसका जिक्र उन्होने ट्विटर पर ट्वीट करने बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को सुनने के लिए उत्साहित जनता बैठी थी और अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सबका ध्यान उस ओर आकर्षित हो गया। हुआ दरअसल यूं कि प्रधानमंत्री ने अचानक अपने भाषण को रोकते हुए जनता से पूछा, क्या आप सुरक्षित हो? इस दौरान जब लोगों ने उनकी तरफ देखा तो उनका इशारा भारतीय जनता पार्टी के उन समर्थकों के लिये था जो मैदान में जगह न मिल पाने की वजह से पेड़ों पर चढ़ कर भाषण सुन रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब हवाईअड्डे से बाहर निकले और रैली स्थल की ओर बढ़ने लगे तो उन्होने देखा ह्यूमन चेन नहीं बल्कि ह्यूमन वॉल सड़क के दोनों ओर खड़ी उनका स्वागत कर रही थी। यह देख कर उनका मन बहुत प्रसन्न हुआ और उन्होने भाषण के दौरान इसका जिक्र करते हुए कहा कि मैंने यह सोंचा कि जब इतने सारे लोग यहां हैं तो सभा स्थल के मैदान में कितने होंगे और जब मैं यहां पहुंचा तो देखा कि यहां तो जन सैलाब आया हुआ है।
नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हमारे यहां असेंबली के चुनाव हुए थे जिसमें न जाने कहाँ से थोड़ी सी कमी रह गई और फल स्वरूप पूरा कर्नाटक बर्बाद हो गया, फिर जनता से पूछा ऐसा हुआ कि नहीं हुआ? एक छोटी सी गलती से इतना भारी नुकसान हो गया क्या अब कर्नाटक फिर से ऐसी गलती दोहरा कर नुकसान होने देगा? नहीं, पिछली बार रह गयी कमियों को हम पूरा करेंगे और उसकी भरपायी ब्याज सहित करेंगे।
सुनने में आ रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वह देश के अलग-अलग हिस्सों में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और गौरतलब यह है कि प्रधानमंत्री एक दिन में कम से कम तीन रैलियों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



