सचिन की प्लेइंग इलेवनCricket News Trending 

सचिन की प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं है उन्हीं के चहेते एम एस धोनी ?

सचिन की प्लेइंग इलेवन : क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2019 के आईसीसी विश्व कप को लेकर अपनी प्लेइंग इलेवन टीम चुनी|

इस प्लेइंग इलेवन में लेफ्ट आर्म स्पिनर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को तो जगह मिली लेकिन उन्हीं के चहेते एम एस धोनी इसमें शामिल नहीं है|

रविंद्र जडेजा ने वर्ल्ड कप में 2 मैच खेले लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले एमएस धोनी को सचिन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है|

वर्ल्ड कप फाइनल में कमेंट्री कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर ने जडेजा को अपने विश्व एकादश में शामिल किए जाने पर कहा- “मैं जानता हूं कि लोग इसे लेकर मुझसे सवाल जरूर पूछेंगे लेकिन सेमीफाइनल में उन्होंने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली और इसने मुझे काफी प्रभावित किया|”

रविंद्र जडेजा को चुने जाने के पीछे उन्होंने तर्क दिया कि रविंद्र जडेजा एक लेफ्ट आर्म स्पिनर है और उनकी टीम में दूसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर शकीब अल हसन के साथ उनकी जोड़ी बनेगी|

सचिन ने अपनी प्लेइंग इलेवन का कप्तान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को चुना है| उन्होंने ओपन करने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और इंग्लैंड के जॉनी बैस्ट्रो को सौंपी है| तीन नंबर पर विलियमसन और चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली उतरेंगे|

सचिन की प्लेइंग इलेवन में अन्य खिलाड़ी भी है ……

एमएस धोनी सचिन तेंदुलकर की प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं है ? इसके पीछे साफ-साफ वजह देखी जा सकती है कि धोनी ने सचिन के हिसाब से मैच जिताऊ पारी नहीं खेली|

सचिन  शुरू से ही धोनी के स्लो खेल या कहे तो प्रेशर में खेलने को लेकर आलोचना कर चुके है| इससे उनकी मंशा साफ जाहिर है कि वह धोनी को पहले जितना नहीं मानते है|

इसी वजह से उन्होंने धोनी को अपनी वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया| तेंदुलकर की वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :-

रोहित शर्मा , जॉनी बैस्ट्रो , केन विलियमसन – कप्तान, विराट कोहली , शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स , हार्दिक पांड्या , रविंद्र जडेजा , मिचेल स्टार्क ,जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह

 

सिमरजीत सिंह बैंस ने नवजोत सिद्धू को दे डाला 2022 के लिए यह बड़ा ऑफर !

Related posts

Leave a Comment