सिमरजीत सिंह बैंस ने नवजोत सिद्धू को दे डाला 2022 के लिए यह बड़ा ऑफर !
सिमरजीत सिंह बैंस ऑफर : लालच के मारे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को 2022 में बतौर सीएम प्रोजेक्ट करके चुनाव लड़ाने की तैयारी हो रही है और ऐसा विश्वास कांग्रेस या भाजपा को नहीं बल्कि पंजाब की रीजनल पार्टी लोक इंसाफ पार्टी को है|
कपूरथला में पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने प्रवास के दौरान सिद्धू को यह ऑफर दिया| सिमरजीत सिंह ने कहा कि 2022 में सिद्धू साहब हमारे साथ आ जाते है तो उन्हें सीएम प्रोजेक्ट करके सूबे के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जाएगा|
सिद्धू के हक में बोलते हुए सिमरजीत ने कहा कि उनकी हालत कांग्रेस में इसलिए ऐसी है क्योंकि वह सच्चे और ईमानदार है| राजनीति में वह केवल जनता की सेवा करने के लिए आए है| अगर उन्हें मंत्री पद या विभाग का लालच होता तो वह सब कुछ सहते रहते लेकिन वह जमीन से जुड़े इंसान है|
असम नागरिकता विवाद पर कविता लिखने के कारण असम पुलिस ने 10 लोगों पर दर्ज की एफआईआर
सिमरजीत सिंह बैंस की पूरी बात जानिये
सिमरजीत सिंह ने यहां तक कह दिया कि सिद्धू को कांग्रेस पार्टी छोड़ देनी चाहिए| उन्होंने कहा कि कितनी अजीब बात है कि कांग्रेस सरकार में बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह को रेत की चोरी करने की वजह से इस्तीफा देना पड़ता है और नवजोत सिंह सिद्धू को चोरों को पकड़ने के लिए इस्तीफा देना पड़ा| लोकसभा चुनाव के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी कमजोर हो चुके हैं ऐसे में पार्टी से सिद्धू के इस्तीफे अधूरा ही समझा जाये|
बहरहाल पीडीए की प्रधानगी को लेकर उठे विवाद को बैंस ने पूरी तरह से खारिज कर दिया और कहा कि सभी गठबंधन धर्म की पार्टियां से एक सदस्य को शामिल कर कमेटी बनी है जो पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है और जल्द फैसला करेगी|
वैसे भी नवजोत सिद्धू तो बिना पेंदी के लोटे हो चुके है तो कल बैंस को अपना हमदर्द बताकर पार्टी में शामिल हो गए और सीएम पद की लालच में चुनाव भी लड़ डाला तो ओह गुरु! कह कर इसके पीछे वह अपना शायराना कुतर्क अवश्य देंगे|
बीजेपी विधायक की बेटी ने लाइव टीवी डिबेट में पिता पर लगाए गंभीर आरोप

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

