आजम खान पर क्यों लगा तीन करोड़ का जुर्माना
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खान को डिप्टी कलेक्टर की कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जी हां आजम खान के ऊपर तीन करोड़ का जुर्माना भुगतना पड़ेगा और उसकी वजह आगे हम बताएंगे कि मामला क्या है। हालांकि 15 दिनों के अंदर इस कब्जे को हटाने का आदेश दिया गया है और जुर्माने को भी भरने की बात कही गई है। फिलहाल आजम खान के ऊपर या जुर्माने की तूफानी आंधी आई है और वह इसे कैसे संभालेंगे यह तो 15 दिन में पता चल जाएगा।
क्या है पूरा मामला –

आजम खान पर तीन करोड़ का जुर्माना लगा है और इसकी वजह क्या है आप यह जरूर जानना चाहते होंगे, तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल आजम खान ने मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी का गेट बनाने के लिए एक व्यक्ति की जमीन हड़प ली थी और इस व्यक्ति ने डिप्टी कलेक्टर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई और डिप्टी कलेक्टर की कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खान को तीन करोड़ 27 लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश जारी कर दिया है।
अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में आजम खान क्या ऊपर की कोर्ट में इस आदेश के खिलाफ जाते हैं या फिर वह 15 दिनों के अंदर तीन करोड़ 27 लाख रुपए का जुर्माना भुगतान कर देंगे। जमीन पर अवैध कब्जा करके उस पर गेट बनाने की वजह से ही आजम खान पर तीन करोड़ का जुर्माना लगा है।
आपको बता दें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर लोकसभा सीट से हाल ही के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले आजम खान की कहानी हर किसी की जुबानी पर रखी हुई है जी हां समाजवादी पार्टी के शासनकाल में जब आजम खान की भैंस चोरी हुई थी तो उत्तर प्रदेश की पुलिस को आजम की भैंस ढूंढने के लिए लगाया गया था अब आप इस बात से अंदाजा लगा लीजिए कि सत्ता का रोग कैसा होता है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

