प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर बयानFeatured Article News politics Trending 

प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर दिया ये बयान

लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हार का अंतर कांग्रेस और भाजपा के बीच जो भी रहा हो उस से कांग्रेसी नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है और वह अपनी राजनीति में लगातार सक्रियता को बखूबी जाहिर कर रही हैं हाल ही में उन्होंने 27 घंटे का अनशन भी दिया था और उसके बाद से प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने आप को सक्रिय कर के रखी हुई है और यही वजह है कि आज प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर बयान दिया और उत्तर प्रदेश की सरकार से या प्रश्न पूछा कि आखिर सरकार क्या कर रही है तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका ने क्या बयान दिया है।

यह है प्रियंका का बयान –

दरअसल पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति में काफी सक्रिय भूमिका निभा रही है और यही वजह है कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव को भी यहीं से साधने की कोशिश कर रही हैं हालांकि प्रियंका ने 27 घंटे के अनशन पर बैठ कर यह तो साबित कर दिया कि राजनीति में वापसी के लिए चाहे जो भी तरकीब अपनानी पड़े वह लोगों की सेवा करना चाहती हैं। और यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर बयान दिया है।
प्रियंका गांधी ने अपनी ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि – “छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना।”
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार प्रसार की शुरुआत करने के लिए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तट से नाव के जरिए यात्रा शुरू की थी उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों का भ्रमण किया हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और राहुल गांधी ने इस हार से आहत होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

Related posts

Leave a Comment