भारत फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये पांच सितारे
बॉलीवुड में सलमान खान एक ऐसा चेहरा है जिनकी फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बड़ी बेसब्री से करते हैं। और सलमान काफी आराम से और बेहतरीन स्क्रिप्ट को चुनने के बाद ही किसी फिल्म में काम करने के बारे में सोचते हैं और यही वजह है कि काफी लंबे समय के बाद सलमान खान एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर एक नई फिल्म भारत के साथ आने वाले हैं। फिलहाल आज भारत फिल्म की स्क्रीनिंग में भारत फिल्म के पांच बड़े सितारे पहुंचे हैं।
कौन है वह 5 लोग जो पहुंचे हैं स्क्रीनिंग में –

भारत फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और यह फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले आज इसकी स्क्रीनिंग रखी गई है, जिसमें भारत फिल्म में काम करने वाले कलाकार मौजूद होंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस में पांच बड़े सितारे भी पहुंचे हैं। तो चलिए हम बताते हैं आपको उन पांच सितारों के नाम जो आज भारत की स्क्रीनिंग में मौजूद थे ।
भारत फिल्म में कलाकारों की एक लंबी सूची है, जिसमें सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, ईशा गुप्ता, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। भारत फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जो 5 बड़े सितारे मौजूद होंगे दरअसल वह सलमान खान, कैटरीना कैफ सुनील ग्रोवर, सोहिल खान, सलमान खान की बहन अलविरा खान अग्निहोत्री, मौजूद थी।
इसके अलावा इस फिल्म की स्क्रीनिंग में अतुल अग्निहोत्री, निखिल द्विवेदी, भूषण कुमार, सलीम खान, मुकेश छाबरा, हेलन और सलमा खान भी मौजूद रहीं। आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भारत फिल्म में काम करने से मना कर दिया था जिसके बाद सलमान खान से फिर से कैटरीना कैफ़ पर भरोसा जताया जिसके बाद कैटरीना ने भारत फिल्म में काम करने कि इच्छा जता दी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ देगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

