वीरेंद्र सहवागBreaking News Featured Article News Sports 

धोनी के संन्यास को लेकर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कही यह बात

पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा विश्व कप में लगातार धीमी बल्लेबाजी किए जाने के कारण एक तरफ उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ लगातार उनके संन्यास को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। धोनी ने विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी की थी और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी की थी। क्रिकेट के दिग्गज धोनी के संन्यास को लेकर लगातार अपनी राय दे रहे हैं। कपिल देव ,सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर के बाद अब पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी के सन्यास को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ी बात कही है।

सहवाग ने कही यह बात

एक टीवी चैनल पर बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि धोनी रिटायरमेंट कब लेने हैं वाले हैं इसका फैसला उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। वह एक महान बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने भारत की क्रिकेट में काफी योगदान किया है। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह से दबाव नहीं डालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चयनकर्ताओं को भविष्य के लिए आगे अपने प्लान धोनी को बता देना चाहिए कि क्या वह उन्हें टीम का हिस्सा बनाकर रखेंगे या फिर उनकी तैयारियां कुछ और ही हैं। ताकि धोनी अपने भविष्य पर फैसला ले पाएं।

अपने रिटायरमेंट को लेकर कही यह बात

इसी दौरान टीवी पर बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने यह भी कहा कि जब उन्होंने रिटायरमेंट लिया था तो चयनकर्ताओं ने उनसे किसी भी तरह की कोई बात नहीं की थी। यह बात बोलते समय सहवाग के चेहरे पर उनको ड्रॉप करने का दर्द नजर आया। दरअसल सहवाग को अचानक ही टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और चयनकर्ताओं ने उनसे किसी भी तरह की बातचीत नहीं की थी। जिसके बाद मजबूरन सहवाग को सन्यास लेना पड़ा। मगर धोनी के सन्यास पर सहवाग ने चयनकर्ताओं को यह सलाह जरूर दे दी।

Summary
धोनी के संन्यास को लेकर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कही यह बात
Article Name
धोनी के संन्यास को लेकर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कही यह बात
Description
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment