बंगाल के फिल्मी कलाकार भाजपा में शामिलBreaking News Featured Article News politics Trending 

भाजपा में शामिल हुए बंगाल के यह फिल्मी सितारे, जानिए सबके नाम

म भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में जिस तरीके से टक्कर दी थी उससे बात तो यह साफ हो गई थी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के समीकरण बदलने वाले हैं और इसी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति शुरू कर दी है और आज बंगाल के फिल्मी कलाकार भाजपा में शामिल हो गए हैं।

कौन कौन हैं वो बड़े नाम –

भाजपा में आज बंगाल के फिल्मी कलाकार शामिल हो गए हैं और जिन बड़े चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है उसको जानने के बाद आपको भी हैरानी होगी कि आखिर यह फिल्मी कलाकार भारतीय जनता पार्टी में किस मकसद से शामिल हो गए।

कुलभूषण जाधव केस में बड़ा फैसला, आईसीजे ने लगाई पाकिस्तान को फटकार

भाजपा में बंगाल के फिल्मी कलाकार शामिल हुए हैं और इन फिल्मी कलाकारों में, ऋषि कौशिक, पर्ण मित्रा, रूपांजना मित्रा, विश्र्वजीत गांगुली, देवरंजन नाग, अरिंदम हल्दर, मौमिता गुप्ता, अनिंद्य बनर्जी, सौरभ चक्रवर्ती, रूपा भट्टाचार्य, अंजना बसु व कौशिक चक्रवर्ती जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सुमित्रा महाजन क्रोधित हुई अपने ही पार्टी के पुत्र की शर्मनाक हरकत पर
आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम के नारे के ऊपर भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खूब किरकिरी हुई थी क्योंकि जब भी ममता बनर्जी सड़कों पर से गुजरती थी तो लोगों के द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया जाता था और यही वजह थी कि ममता बनर्जी कई बार अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच जाकर धमकी देती हुई भी नजर आई की जेल में डलवा दूंगी हालांकि देखते ही देखते बन गया और जो भी ममता बनर्जी को देखा जाने लगा जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। फिलहाल बंगाल के फिल्मी सितारे भाजपा में शामिल हो गए हैं।

तो इस वजह से ट्विटर पर छाया है साड़ी ट्रेंड, जानिए क्या है वजह

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत के सपने देख रही है और इसी के तहत उसने बंगाल के फिल्मी कलाकारों को अपना पार्टी उम्मीदवार बनाने का सोच लिया है।

Related posts

Leave a Comment