राजनीति हरभजन सिंहFeatured Article News politics Trending 

राजनीति में उतरे हरभजन सिंह, गौतम गंभीर का किया बचाव

क्रिकेट के मैदान में अपनी जादुई उंगलियों से बल्लेबाजों की स्टंप को उखाड़ फेंकने वाले हरभजन सिंह इस समय राजनीति के मैदान में उतर गए हैं। जी हां, हरभजन सिंह राजनीति के मैदान में इसलिए उतरे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी गौतम गंभीर का बचाव किया है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हरभजन सिंह के अलावा और किसने राजनीति में उतर कर गौतम गंभीर का बचाव किया है ?

 

हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण ने किया गौतम गंभीर का बचाव –

 

हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के दो ऐसे जाने-माने चेहरे हैं जिनकी पारी को हर कोई याद करता है लेकिन इन दिनों जब अपने साथी खिलाड़ी गौतम गंभीर पर इन दोनों खिलाड़ियों ने गंभीर आरोप लगते हुए देखा तो इन्होंने इस बाबत बचाव करने के लिए ट्विटर जरिए एक बड़ा बयान दिया है।

 

गौतम गंभीर ने विराट कोहली को IPL के लिए कही यह बड़ी बात

हरभजन ने कहा, ‘गम्भीर से जुड़े मुद्दों को लेकर मैं भौंचक्का हूं। मैं जानता हूं कि वह कभी भी किसी महिला के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग नहीं कर सकता। वह जीतें या हारें, यह अलग बात है लेकिन वह कभी इस तरह का इंसान नहीं रहा है।”

 

राजनीती में आते ही गौतम गंभीर ने बीजेपी के लिए कही ये शानदार बात

 

वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, ‘कल गंभीर से जुड़ी खबरों को जानकर हैरानी हुई। मैं उन्हें लगभग दो दशकों से जानता हूं और उनकी निष्ठा, चरित्र और महिलाओं के प्रति उनके सम्मान की गवाही दे सकता हूं।”

 

पूर्व स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर शामिल हुए भाजपा में

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और इस दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने स्तर पर पूरे देश भर में प्रचार-प्रसार को भी पूरा कर लिया है और अब केवल 13 दिन शेष बचे हैं जब लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम घोषित होंगे और देश में एक बार फिर से सबसे मजबूत लोकतंत्र की जीत होगी।

Related posts

Leave a Comment