‘विद्युत जामवाल’ नज़र आएंगे, इस रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म में
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं ‘कमांडो’ फिल्म में अपने जबरदस्त एक्शन से फेमस हुए ‘विद्युत जामवाल’ के बारे में| विद्युत जामवाल हाल ही में ‘जंगली’ फिल्म में नजर आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसके बावजूद विद्युत जामवाल की लोकप्रियता पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा| विद्युत जामवाल एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं| जिसका नाम है खुदा| सूत्रों की मानें तो विद्युत की इस फिल्म को निर्देशक ‘फारुख कबीर’ डायरेक्ट करने वाले हैं|
‘उर्वशी रौतेला’ के हॉट फोटोज हुए सोशल मीडिया पर वायरल
इस फिल्म को प्रोड्यस करेंगे ‘कुमार मंगल’ और ‘अभिषेक पाठक’| यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी| इसकी शूटिंग मोरक्को और केरल में की जाएगी| रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई के महीने से शुरू होने वाली है और यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी| फिलहाल फिल्म की लीडिंग लेडी की तलाश की जा रही है| खुदा फिल्म के लिए ‘इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर’ की तलाश की जा रही हैं, ताकि स्टंट लेवल और स्टैंडर्ड हॉलीवुड फिल्मों के जैसा हो|

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ
एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म के बारे में विद्युत जामवाल ने कहा कि यह रियल लाइफ से बेस्ट होगी| इसे आज के समय के मुताबिक खड़ा किया जाएगा| ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मे प्रोड्यस कर चुके अभिषेक पाठक ने कहा कि इस तरह की रियलस्टिक फिल्म रोमांचित करती है| उन्होंने आगे कहा कि अगर एक्शन थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट में रियलिटी मिल जाए तो उसके साथ ना कहने का कोई कारण ही नहीं है| उन्होंने का कि फारुख जिस हिसाब से फिल्में बनाते हैं या विद्युत जामवाल जिस तरह से एक्शन करते हैं| उसे देखते हुए वो इस फिल्म से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं|
दोस्तों, आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी ? हमे कमेंट बॉक्स में लिख जरूर भेजे|

Writer, Storyteller, Dreamer




