इस तरह से मटर के छिलको का इस्तेमाल करेFeatured Article health Interesting Opinion हिन्दी लेख 

इस तरह से मटर के छिलको का इस्तेमाल करे और उन्हें फेंकने की गलती न करे

इसमें कोई शक नहीं कि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर लोग सबसे ज्यादा मटर की सब्जी खाना ही पसंद करते है. जी हां आप सब ने मटर की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से मटर के छिलको का इस्तेमाल भी कर सकते है. यक़ीनन इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप दोबारा कभी भूल कर मटर के छिलके फेंकने की गलती नहीं करेंगे. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मटर के छिलके जितने स्वादिष्ट होते है, उतने ही फायदेमंद भी होते है.

इस तरह से मटर के छिलको का इस्तेमाल करे

मटर के छिलको का इस्तेमाल, भूल कर भी फेंकने की गलती न करे ..

अब ये तो सब को मालूम ही है कि मटर एक ऐसी सब्जी है जिसे हर चीज में डाल कर पकाया और खाया जा सकता है. बता दे कि मटर के छिलके वास्तव में फाइबर से भरपूर होते है. ऐसे में आपको मटर के छिलको का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. बहरहाल अब हम आपको बताते है कि आखिर आप मटर के छिलको को इस्तेमाल में कैसे ला सकते है.

विधि.. गौरतलब है कि सबसे पहले मटर के छिलको को अलग करके इसे अच्छी तरह से साफ़ करके साफ़ पानी से धो लीजिये. इसके बाद इन छिलको को एक बारीक चाक़ू की मदद से अच्छी तरह से बारीक बारीक काट लीजिये. इसके बाद एक कढ़ाई लीजिये और उसमे घी डाल दीजिये. फिर इसमें थोड़ा सा जीरा डाल कर भून लीजिये. इसके बाद इसमें प्याज डाल कर फ्राई कर लीजिये. बता दे कि आपको मटर के छिलको की सब्जी भी ठीक वैसे ही बनानी है, जैसे आप आमतौर पर बाकी सब्जियां बनाते है.

मटर के छिलको का इस्तेमाल – गौरतलब है कि आप मटर के छिलको में आलू भी मिक्स कर सकते है. जी हां तीन चार आलू लेकर उन्हें बारीक काट लीजिये और मटर के छिलको के साथ पका लीजिये. गौरतलब है कि जब पूरा तड़का तैयार हो जाएँ तो इसमें धुले हुए मटर के छिलके और आलू डाल दीजिये और फिर इसे अच्छी तरह से पकने के लिए रख दीजिये. बस फिर कुछ ही समय में आपकी मटर के छिलको की सब्जी तैयार हो जाएगी. बता दे कि मटर के छिलके हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते है. जी हां इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है.

 

इसलिए अगर हो सके तो मटर के छिलको को फेंकने की गलती न करे. बहरहाल आप मटर के छिलको का इस्तेमाल एक बेहतरीन सब्जी बनाने के लिए कर सकते है.

 

 

 

आहार और स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
इस तरह से मटर के छिलको का इस्तेमाल करे और उन्हें फेंकने की गलती न करे
Article Name
इस तरह से मटर के छिलको का इस्तेमाल करे और उन्हें फेंकने की गलती न करे
Description
आप सब ने मटर की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से मटर के छिलको का इस्तेमाल भी कर सकते है.
Author
Publisher Name
India alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment