डोनाल्ड ट्रंप ने बताई ईरानी जनरल सुलेमानी को मारने की वजह, किया ये खुलासा
आजकल अमेरिका व ईरान के बीच की स्थिति अच्छी नहीं है, अपने बीते दिनों खबर सुनी होगी कि अमेरिका ने ईरानी सुलेमानी को मार गिराया लेकिन इसके बाद हर कोई इस पर लेकर सवाल कर रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी वजह बताई जिसमे कहा कि उन्हें लगता है कि पिछले सप्ताह मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी चार अमेरिकी दूतावासों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
यही नहीं ट्रंप ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में यह भी कहा कि मुझे यकीन है कि चार दूतावास थे… शायद ऐसा (हमला) बगदाद के दूतावास में होने वाला था। फिर क्या था अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के आने के बाद उन सभी सवालों के जवाब मिल गए जिसमे ये कहा गया था कि उन्होंने सुलेमानी की हत्या का भारी जोखिम क्यों उठाया। गौरतलब है कि ट्रंप इस समय महाभियोग का सामना कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा

वैसे आपको बताते चले कि अमेरिका के अधिकारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलासा किया है कि जिस दिन अमेरिकी सेना ने ईरान के शीर्ष जनरल कालिम सुलेमानी की हत्या की थी, यही नहीं उसी दिन वह ईरान के एक और वरिष्ठ कमांडर अब्दुल रजा शहलाइ को भी मार गिराना चाहते थे, लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो सके।
ऐसे शुरू हुआ ये मामला
दरअसल हुआ ये था कि अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी जिसके बाद से ही इन दोनों देशों के बीच तनाव शुरू हो गया है। फिर क्या था इस बात से भड़के ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
नए साल के शुरू होते ही पीएम मोदी ने किसानों को दिया ये बड़ा तोहफा, मिलेंगे इतने पैसे
इतना ही नहीं दूसरी ओर ईरान की संसद ने भी एक विधेयक पारित किया जिसमें सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया था। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स के प्रमुख के रूप में सुलेमानी पर लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी थी।

