गोवा नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सदन में किया बहुमत सिद्ध
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 20 मार्च बुधवार को राज्य विधानसभा में उनके पक्ष में 20 विधायकों के मतदान के बाद फ्लोर टेस्ट जीता। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष केवल 15 वोट जुटाने में कामयाब रहा।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अगुवाई वाले गठबंधन ने 21 विधायकों के समर्थन का दावा किया – भाजपा के 12 और सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), तीन निर्दलीय के विधायकों का समर्थन सिद्ध किया।
गोवा राज्य विधानसभा एक 40-सदस्यीय सदन है, लेकिन दो विधायकों की मृत्यु के बाद और कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफे के बाद 36 हो गई है। तो ऐसे में बहुमत का आकंड़ा 19 हो गया था| भाजपा गठबंधन ने 20 की संख्या के साथ बहुमत सिद्ध कर दिया|
मैं भी चौकीदार’ से विपक्ष परेशान!
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के रविवार को निधन के बाद, विधानसभा स्पीकर और अब नए गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार तड़के उनके उत्तराधिकारी के रूप में शपथ ली।
तटीय राज्य में शीर्ष पद के लिए उनका उत्थान भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच विषम परिस्थितियों के बातचीत वाले दौर के बाद हुआ।
मनोहर पर्रिकर के वफादार प्रमोद सावंत ने मंगलवार 19 मार्च को नए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
नए गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तरी गोवा में संभलीम से दो बार के विधायक है| वह आरएसएस के समर्पित कार्यकर्ता है भी रह चुके है|
गोवा में सरकार बनाने का दावा करने के लिए नितिन गडकरी सहित भाजपा नेता सोमवार की देर रात राजभवन पहुंचे और सभी सहयोगियों को विश्वास में लेते हुए प्रमोद सावंत के नाम को आगे रखा जिसे सभी ने स्वीकारा और बहुमत सिद्ध करने के बाद अब गोवा में प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली भाजपा गठबंधन सरकार कार्यत है|
फिर से विपक्ष में कांग्रेस पार्टी को ही बैठना होगा जो मनोहर जी की मृत्यु पर रजवभवन सत्ता का कलातिलक लगाने पहुँच गई थी|
यूपी के मिर्जापुर क्यों पहुँची प्रियंका गांधी ?

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



