देश में हो रही हिंसक घटनाओं पर पहली बार सार्वजनिक रूप से बोले पीएम मोदी
नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे कड़े विरोध के बाद आज पीएम मोदी ने लोगों के सामने अपनी बात रखी, जी हां आपको बताते चलें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आज पीएम मोदी ने देशभर में हो रहे इस बवाल के बीच जनता के मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब दिया।
खास बात तो यह है कि उन्होने इस विरोध के बाद पहली बार सावर्जनिक रूप से इस मुद्दे पर पीएम मोदी ने बात की, वहीं इसके अलावा उन्होने पीएम मोदी ने कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और इनपर मुद्दों पर गुमराह करने और हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, विविधता में एकता, यही भारत की विशेषता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा से दूर रहना होगा।
पीएम मोदी ने CAA और NRC पर दिया सभी सवालों का जवाब
पीएम मोदी का कहना है कि दिल्ली में जो हिंसा भड़की वो इसलिए क्योंकि वहां लोगों को उकसाने वाली बातें कही गई. सोशल मीडिया का ग़लत इस्तेमाल किया गया। पीएम ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर आग लगाने की कोशिश की जाने लगी इतना ही नहीं इस तरह के भ्रम फैलाने वाले लोगों ने तो इस पूरे कानून को लेकर गलत बातें भी फैलानी शुरू कर दी, ये सबकुछ यह अपने नीजी स्वार्थ के लिए कर रहे थे, जो बयान दिए गए, झूठे वीडियो, उकसाने वाली बातें कहीं, उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया में डालकर भ्रम और आग फैलाने का गुनाह किया है।

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने तो आज यह भी कहा कि मैं उनसे जानना चाहता हूं कि क्या जब हमने दिल्ली की सैकड़ों कॉलोनियों को वैध करने का काम किया तो किसी से पूछा क्या कि आपका धर्म है, आपकी आस्था किस तरफ है, आप किस पार्टी के समर्थक हैं? पिछले पांच साल में हमारी सरकार ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर बनाकर दिए हैं। हमने किसी से नहीं पूछा कि आपका क्या धर्म है? फिर क्यों कुछ लोग झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुरू की फ्री इंटरनेट सेवा, अधिकारियों ने करवा दिया था बंद !
जो भारत के मुसलमान हैं, मां भारत की संतान हैं, उनका एनआरसी (NRC) और नागरिकता कानून (CAA) से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग नागरिकता कानून को गरीबों के ही ख़िलाफ़ बता रहे हैं। कह रहे हैं कि जो यहां आएंगे वो यहां के गरीबों का हक छीन लेंगे। पीएम ने आगे यह कहा कि विपक्ष इस बात को सहन नहीं कर पा रहा है कि मोदी दोबारा जीतकर कैसे आ गया। स्कूल बसों पर हमले हुए, ट्रेनों पर हमले हुए, मोटर साइकिलों, गाड़ियों, साइकिलों, छोटी-छोटी दुकानों को जलाया गया है। भारत के ईमानदार टैक्सपेयर के पैसे से बनी सरकारी संपत्ति को ख़ाक कर दिया गया है।

