क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर हुआ बड़ा हादसा, इस क्रिकेटर की हुई मौत
क्रिकेट का मैदान एक ऐसा मैदान है जो खिलाड़ियों को चंद घंटों में ही दुनिया के उस शोहरत और नाम वाले शीर्ष पर पहुंचा देता है जहां पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल होता है।
लेकिन यह क्रिकेट का मैदान इसके बदले कई चीजों की बलि भी लेता है और कभी-कभी इस बली में क्रिकेटर अपनी जान भी गंवा बैठते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही हादसे की जिसमें क्रिकेटर की मौत हो गई है।
कोलकाता में घटी है ये घटना –
दरअसल जिस क्रिकेटर की मौत हुई है वह सेकेंड डिवीज़न क्रिकेटर था जिसका नाम सोनू यादव था। साथी साथी खिलाड़ियों की मानें तो बालीगंज स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे और इस दौरान सोनू यादव बल्लेबाजी करने में व्यस्त थे लेकिन उसी समय सोनू यादव की तबीयत अचानक से खराब हो गई।
जब इस बारे में सोनू यादव ने अपने साथी खिलाड़ियों से बात की तो उनके साथी खिलाड़ियों ने सोनू यादव को आराम करने की सलाह दी।
लेकिन सोनू यादव की हालत और खराब हो गई जब सोनू यादव की हालत में लगातार गिरावट की दर्ज हो रही थी तो उसके बाद क्लब के अधिकारी उन्हें कैब की मेडिकल यूनिट में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। लेकिन जब तक क्लब के अधिकारी सोनू यादव को अस्पताल ले जाते तब तक सोनू यादव की मौत हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू यादव को मृत घोषित कर दिया शुरुआत में अस्पताल की तरफ से कहा गया कि शायद सन स्ट्रोक की वजह से सोनू यादव की मौत हुई है। फिलहाल सोनू यादव के साथी खिलाड़ियों का कहना है कि 22 वर्षीय सोनू को तुरंत ही बचाया जा सकता था अगर उन्हें सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता।
हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस का कहना है कि पोस्मार्टम आने के बाद ही मृत्यु कारणों का पता चलेगा उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर हुआ बड़ा हादसा, इस क्रिकेटर की हुई मौत
Description
क्रिकेट का मैदान एक ऐसा मैदान है जो खिलाड़ियों को चंद घंटों में ही दुनिया के उस शोहरत और नाम वाले शीर्ष पर पहुंचा देता है जहां पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन यह क्रिकेट का मैदान इसके बदले कई चीजों की बलि भी लेता है और कभी-कभी इस बली में क्रिकेटर अपनी जान भी गंवा बैठते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही हादसे की जिसमें क्रिकेटर की मौत हो गई है।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
IndiaAlive.in
Publisher Logo


