भूकंप के झटकेBreaking News News Trending 

भूकंप के झटके से एक बार फिर कांप उठी यहां की धरती

भूकंप के झटके से एक बार फिर एक ऐसा देश हिल गया है जहां पहले से ही कई सारी समस्याओं ने जमावड़ा बना रखा है। जी हां हम बात कर रहे हैं तुर्की देश की जहां पर भूकंप आया है और यहां के लोग काफी डरे सहमे हुए भी हैं।
6.4 थी भूकंप की तीव्रता – 
तुर्की में सबसे भूकंप बुधवार की सुबह करीब 9 बजकर 34 मिनट के आसपास आया था इस समय लोग अपने घरों में काम कर रहे थे और कुछ लोग ऑफिस के लिए निकले हुए थे तभी उन्हें झटके महसूस हुए जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और पूरे तुर्की में यहां वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।
भूकंप की जांच करने वाली एक यूरोपीय एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है। मिली खबर के मुताबिक भूकंप तुर्की के पश्चिमी शहर डेनिज्ली में आया था। तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.34 बजे आसिपायम जिले में यह भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से केवल 11.3 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप आने के बाद हमेशा उसके आफ्टरशॉक जरूर आते हैं और तुर्की में जब 6.4 तीव्रता का भूकंप आया तो उसके बाद उसके आफ्टरशॉक भी आए जिनकी तीव्रता 4.8 और 4.5 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई थी। भूकंप आने के बाद मीडिया से बात करते हुए आसिपायम के मेयर हुलुसी सेवकन ने बताया कि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, और किसी को चोट भी नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि लकड़ी के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
भूकंप के झटके से एक बार फिर कांप उठी यहां की धरती
Article Name
भूकंप के झटके से एक बार फिर कांप उठी यहां की धरती
Description
भूकंप के झटके से एक बार फिर एक ऐसा देश हिल गया है जहां पहले से ही कई सारी समस्याओं ने जमावड़ा बना रखा है।
Author
Publisher Name
IndiaAlive.in
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment