क्रैश मिग -27Breaking News News Trending 

राजस्थान में क्रैश हुआ मिग -27 भारतीय लड़ाकू विमान

भारतीय लड़ाकू विमान इन दिनों कई तकनीकी ख़ामियों के चलते लगातार जनवरी महीने से ही क्रैश होते हुए नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि आज एक बार फिर से मिग – 27 भारतीय लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। मिग – 27 भारतीय लड़ाकू विमान के क्रैश होने के पीछे कौन सी तकनीकी ख़ामी है इसका पता अभी तक नहीं चला है लेकिन भारतीय सेना के लिए लड़ाकू विमानों के लगातार क्रैश होने को देखते हुए यह एक बुरी ख़बर है।

राजस्थान में क्रैश हुआ मिग-27 भारतीय लड़ाकू विमान –

अभी अभी मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि राजस्थान के सिरोही में भारतीय सेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय सेना का जो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसका नाम मिग-27 है। हालांकि इस फाइटर प्लेन के क्रैश होने के बाद पायलट सुरक्षित है लेकिन फाइटर प्लेन का मलबा यहां वहां बिखरा हुआ पड़ा है।
फाइटर प्लेन के क्रैश होने की जानकारी राजस्थान पुलिस के आईजी ने की है। इस लड़ाकू विमान ने 11.45 बजे उतरलाई एयर फोर्स बेस से उड़ान भरा था। जिसके बाद इंजन में तकनीकी समस्या आने के कारण जोधपुर से 120 किलोमीटर दक्षिण में यह क्रैश हो गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय सेना कि कई लड़ाकू विमान दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं और उसमें कई पायलट बाल बाल बचे भी हैं। इससे पहले  ख़बर आई थी कि राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक मिग-27 ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था।
हादसा वायुशक्ति अभ्यास प्रदर्शन के दौरान हुआ था। मिग 27 का प्लेन खेतोलाई गांव के पास फील्ड फायरिंग रेंज में उड़ते वक्त जमीन पर आ गिरा। घटना 98 परमाणु परीक्षण स्थल से एक किलोमीटर दूर हाईवे की तरफ तरफ हुई थी, जो फील्ड फायरिंग रेंज के अंदर का इलाका है।

Related posts

Leave a Comment