झारखंड की अदालत ने रिचा से कुरान की प्रतियां बांटने का फैसला वापस लिया
2 दिनों पहले झारखंड की एक अदालत ने एक लड़की रिचा को फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने के कारण एक ऐसा फैसला सुनाया था। जिसके कारण काफी विरोध शुरू हो गया था। देश में देखते ही देखते यह फैसला लोगों के बीच पहुंच गया। काफी लोग इस फैसले का विरोध करने लगे। जिसमें बड़े-बड़े नेता बॉलीवुड स्टार्स और अन्य सेलिब्रिटी भी इस फैसले पर आपत्ति जताने लगे। यह फैसला ऐसा था कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के कारण झारखंड की एक अदालत ने रिचा को कुरान की 5 प्रतियां बांटने को कहा था। मगर रिचा ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया था। फैसले को लागू करने में हो रही दिक्कतों के कारण अदालत के न्यायाधीश दंडाधिकारी मनीष सिंह ने फैसले को वापस ले लिया है। जांच रिपोर्ट ने बताया गया था कि इस फैसले को लागू करने में दिक्कतें आ रही हैं।
इस कारण वापस लिया गया फैसला
दरअसल पिठोरिया थाना क्षेत्र के प्रभारी और इस मामले के जांच अधिकारी ने न्यायालय से यह अनुरोध किया था कि इस फैसले को लागू करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए माननीय न्यायाधीश महोदय इस फैसले को वापस ले ले। वही राज्य ने भी अपने एपीपी यानी कि असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के जरिए यह अपील की थी कि न्यायालय दोबारा अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करे। जिसके बाद डंडाधीश न्याय अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने अपने इस फैसले को वापस लेते हुए कुरान की प्रतियां बांटने की शर्त को खत्म कर दिया है। न्यायालय के इस फैसले के कारण काफी विरोध भी शुरू हो गया था।
वकीलों ने जताया था विरोध
न्यायाधीश मनीष कुमार सिंह के इस फैसले के बाद रांची बार एसोसिएशन के वकीलों ने यह फैसला लिया था कि वह 48 घंटे तक न्यायाधीश के किसी भी न्यायिक कार्य में भाग नहीं लेंगे। इसी कारण बुधवार को सिविल कोर्ट का परिसर पूरी तरह खाली रहा। वहीं वकील विरोध प्रदर्शन करते हुए भी नजर आए। यह मियाद गुरुवार को खत्म होने वाली थी। मगर उससे पहले ही अदालत ने अपना फैसला वापस ले लिया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



