टाटा ने अपनी इन गाड़ी में जोड़ा नया सिस्टम, अब नई टेक्नोलॉजी से रहेंगी लैस
हम देख रहे है कि टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ ही कारों को और ज्यादा एडवांस बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जहां इस समय तमाम गाड़िया बाजार में बहुत तेजी के साथ आ रही है। इसके साथ ही टाटा ने नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके इनमें कई खास तरह के फीचर्स लोगों के लिए बनाये है। जो खासतौर पर आज की जेनरेशन को जो़ड़कर बनाएं जाते है।
खास बात
वहीं, अब सभी कंपनियां ग्राहकों की सुरक्षा का बेहतरी से ख्याल रखने लगी है। दूसरी ओर सुरक्षा के मामले में टाटा मोटर्स की कारों की अलग ही पहचान है। जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स ने अपनी कार हैरियर औए सफारी में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ा है, जिसके बारे में आज हम आपको महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। आइये जानते है इसके बारें में।
दुर्घटनाओं को रोकने में करता है मदद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ADAS एक खास तरह का सेफ्टी फीचर है। जोकि दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है। वहीं, ADAS में डोर ओपन अलर्ट, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर सम्मिलित होते हैं।
खतरा आने पर करता है इंडीकेट
ADAS में शामिल फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग में सेंसर लगे होते हैं, जोकि कार के आसपास खतरा आने पर ऑटोमेटिक इंडीकेट करते हैं। इसके साथ ही आपको इसके जरिये यह भी पता लग जाता है कि किस कार से आपकी टक्कर हो सकती है, क्योंकि किसी भी व्हीकल के पास जाने पर यह संभावित खतरे के बारे में अलर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें शामिल ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) भी कमाल का है, जोकि आपकी कार के सिस्टम में आयी खामी के बारे में कार के स्टार्ट होते ही बता देता है। जो एक तरह से नई टेक्नोलॉजी का सिस्टम है।

